{"_id":"600ef9d98ebc3e545227fb3d","slug":"krantikari-kisan-union-leader-darshan-pal-says-one-february-we-will-march-on-towards-parliament-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: किसानों का बड़ा एलान, एक फरवरी को करेंगे संसद की ओर रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: किसानों का बड़ा एलान, एक फरवरी को करेंगे संसद की ओर रुख
Mon, 25 Jan 2021 10:33 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
किसान नेता दर्शन पाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड से पहले किसानों ने सोमवार को घोषणा की है कि एक फरवरी को बजट पेश करने के दौरान संसद को पहुंचने वाले अलग अलग रास्तों पर मार्च करेंगे। केंद्र की ओर से पेश किए जाने वाले बजट के पेश किए जाने से पहले भी किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द न किए जाने पर विरोध दर्ज कराएंगे।
क्रांतिकारी किसान यूनियन के दर्शन पाल ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान, अभी भी तीनों नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग पर कायम हैं। मांगे पूरी होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। हम एक फरवरी को बजट के दिन विभिन्न स्थानों से संसद की ओर पैदल मार्च करेंगे।
मंगलवार की ट्रैक्टर रैली के बारे में कहा है कि यह ऐतिहासिक होगी, सरकार को किसानों की ताकत का एहसास भी होगा। परेड से यह बात भी साफ हो जाएगी कि यह आंदोलन केवल हरियाणा या पंजाब तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे देश का यह आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है।
विज्ञापन
दर्शनपाल ने कहा कि किसानों की तरफ से किया जाने वाला मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। दर्शनपाल ने कहा कि ट्रैक्टर परेड के लिए दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान अपनी मांगों पर डटे हैं और विरोध का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

दर्शन पाल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि किसानों की मांगों पर सुनवाई न होने पर विरोध तेज हुआ है, जो आगे भी जारी रहेगा। मंगलवार को किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के साथ साथ गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर राजपथ सहित दिल्ली की सभी सीमाओं पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। यूनियनों ने दावा किया कि ट्रैक्टर परेड में दो लाख से अधिक ट्रैक्टर शामिल होंगे। हालांकि पुलिस की ओर से काफी कम ट्रैक्टरों को इजाजत दी गई है।