फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest LIVE Updates: किसान आंदोलन जारी रहेगा, कोई भी ताकत इसे हिला नहीं सकतीः राकेश टिकैत

Fri, 29 Jan 2021 11:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Jan 2021 11:41 PM IST
खास बातें

दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। किसान नेता राकेश टिकैत के आंसुओं के सैलाब के बाद किसान आंदोलन एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। पश्चिमी यूपी और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। वहीं, गाजीपुर बॉर्डर को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। आज मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत होगी। यहां पढ़ें  पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Kisan Andolan Today live updates January 29  Heavy security deployment on ghazipur and Tikri Border singhu border protest on probe in violence
राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर पर - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

11:40 PM, 29-Jan-2021

नरेश टिकैत ने कहा मैं भी जा सकता हूं धरना स्थल

भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत का कहना है कि वे भी कल से गाजीपुर बॉर्डर के धरना स्थल पर जा सकते हैं। नरेश टिकैत से पूछा गया था कि क्या वे भी अन्य किसानों की तरह धरना स्थल जा सकते हैं। 
 
10:59 PM, 29-Jan-2021

NH-9 और NH-24 पर ट्रैफिक मूवमेंट खोल दिया गया

गाजियाबाद की ओर जाने वाली गाड़ियों के लिए अब NH-9 और NH-24 पर ट्रैफिक मूवमेंट खोल दिया गया हैः  दिल्ली ट्रैफिक पुलिस
 
विज्ञापन
10:54 PM, 29-Jan-2021

सरकार अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए इस तरह के षड्यंत्र रच रहीः नरेश टिकैत

सरकार अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए इस तरह के षड्यंत्र रच रही है। लाल किले पर हमारा क्या उद्देश्य। क्या हम लाल किले पर इतना घिनौना काम कर सकते हैं। कोई किसान भूल-चूक में ट्रैक्टर लेकर लाल किले पर चला गया होगा लेकिन वह वापस आ गया था: नरेश टिकैत, किसान नेता
 

 

10:21 PM, 29-Jan-2021

म उन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं की बहाली की मांग करते हैं जहां आंदोलन चल रहा हैः दर्शन पाल सिंह

हम उन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं की बहाली की मांग करते हैं जहां आंदोलन चल रहा है। अन्यथा, हम देश में इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगेः क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता दर्शन पाल सिंह
 

 

10:16 PM, 29-Jan-2021

सिंघु बॉर्डर पर हिंसा के मामले में 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया

सिंघु बॉर्डर पर हिंसा के मामले में एसएचओ अलीपुर पर तलवार से हमला करने वाले सहित 44 लोगों को आज गिरफ्तार किया गया: दिल्ली पुलिस
 
09:59 PM, 29-Jan-2021

30 जनवरी को हम सद्भावना दिवस मनाने जा रहे हैं: किसान नेता अमरजीत सिंह 

30 जनवरी को हम सद्भावना दिवस मनाने जा रहे हैं। हमारे सभी मोर्चों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किसान नेता भूख हड़ताल करेंगे। यह देश के लोगों का आंदोलन है। हम सभी को भूख हड़ताल में शामिल होने का आह्वान करते हैं: किसान नेता अमरजीत सिंह 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:01 PM, 29-Jan-2021

किसान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगाः शूटर पूनम पंडित 

शूटर पूनम पंडित ने कहा 26 जनवरी को जो हुआ उसकी हम निंदा करते हैं। सरकार से मांग करते हैं जिन लोगों ने जो कृत्य किया है उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जाए। सरकार जो काम कराना चाहती थी वह फेल हो गया। किसान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा। जब तक काला कानून वापस नहीं होंगे तब तक लड़ाई जारी रहेगी।
08:58 PM, 29-Jan-2021

किसान आंदोलन जारी रहेगा, कोई भी ताकत इसे हिला नहीं सकतीः राकेश टिकैत

गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने साफ कर दिया है किसान आंदोलन जारी रहेगा। कोई भी ताकत आंदोलन को हिला नहीं सकती है। हम शांति चाहते हैं और शांति के साथ आंदोलन करेंगे। जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
07:17 PM, 29-Jan-2021

कल गाजीपुर कूच करेंगे किसान, आंदोलन रहेगा जारी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जीआईसी के मैदान में हुई महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से शनिवार को दिल्ली कूच करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर दिया जा रहा धरना जारी रहेगा। किसान शनिवार से धरने में शामिल होकर आंदोलन को मजबूती देंगे। नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के हम शुक्रगुजार हैं जिन्होंने इस आंदोलन को संजीवनी दे दी।
06:48 PM, 29-Jan-2021

भिवानी में धारा 144 लागू करने के आदेश

किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा के भिवानी में धारा 144 लागू करने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी जयबीर सिंह आर्य ने 29 जनवरी से आगामी आदेशों तक धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed