Farmers Protest LIVE Updates: किसान आंदोलन जारी रहेगा, कोई भी ताकत इसे हिला नहीं सकतीः राकेश टिकैत
दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। किसान नेता राकेश टिकैत के आंसुओं के सैलाब के बाद किसान आंदोलन एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। पश्चिमी यूपी और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। वहीं, गाजीपुर बॉर्डर को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। आज मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत होगी। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
नरेश टिकैत ने कहा मैं भी जा सकता हूं धरना स्थल
भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत का कहना है कि वे भी कल से गाजीपुर बॉर्डर के धरना स्थल पर जा सकते हैं। नरेश टिकैत से पूछा गया था कि क्या वे भी अन्य किसानों की तरह धरना स्थल जा सकते हैं।NH-9 और NH-24 पर ट्रैफिक मूवमेंट खोल दिया गया
गाजियाबाद की ओर जाने वाली गाड़ियों के लिए अब NH-9 और NH-24 पर ट्रैफिक मूवमेंट खोल दिया गया हैः दिल्ली ट्रैफिक पुलिसTraffic movement is now open on NH-9 & NH-24, carriageway going towards Ghaziabad: Delhi Traffic Police
— ANI (@ANI) January 29, 2021
सरकार अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए इस तरह के षड्यंत्र रच रहीः नरेश टिकैत
सरकार अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए इस तरह के षड्यंत्र रच रही है। लाल किले पर हमारा क्या उद्देश्य। क्या हम लाल किले पर इतना घिनौना काम कर सकते हैं। कोई किसान भूल-चूक में ट्रैक्टर लेकर लाल किले पर चला गया होगा लेकिन वह वापस आ गया था: नरेश टिकैत, किसान नेता
सरकार अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए इस तरह के षड्यंत्र रच रही है। लाल किले पर हमारा क्या उद्देश्य। क्या हम लाल किले पर इतना घिनौना काम कर सकते हैं। कोई किसान भूल-चूक में ट्रैक्टर लेकर लाल किले पर चला गया होगा लेकिन वह वापस आ गया था: नरेश टिकैत, किसान नेता pic.twitter.com/1r8RHIFC7A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2021
म उन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं की बहाली की मांग करते हैं जहां आंदोलन चल रहा हैः दर्शन पाल सिंह
हम उन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं की बहाली की मांग करते हैं जहां आंदोलन चल रहा है। अन्यथा, हम देश में इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगेः क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता दर्शन पाल सिंह
We demand the restoration of internet services in areas where agitation is going on. Otherwise, we will hold demonstration against it in the country: Krantikari Kisan Union leader Darshan Pal Singh pic.twitter.com/SCJMT0rfRP
— ANI (@ANI) January 29, 2021
सिंघु बॉर्डर पर हिंसा के मामले में 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया
सिंघु बॉर्डर पर हिंसा के मामले में एसएचओ अलीपुर पर तलवार से हमला करने वाले सहित 44 लोगों को आज गिरफ्तार किया गया: दिल्ली पुलिस#UPDATE: 44 persons including the one who attacked SHO Alipur with sword arrested in connection with violence at Singhu border today: Delhi Police https://t.co/vaIJfCSl5c
— ANI (@ANI) January 29, 2021
30 जनवरी को हम सद्भावना दिवस मनाने जा रहे हैं: किसान नेता अमरजीत सिंह
30 जनवरी को हम सद्भावना दिवस मनाने जा रहे हैं। हमारे सभी मोर्चों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किसान नेता भूख हड़ताल करेंगे। यह देश के लोगों का आंदोलन है। हम सभी को भूख हड़ताल में शामिल होने का आह्वान करते हैं: किसान नेता अमरजीत सिंह #FarmersProstest pic.twitter.com/tqpZVN0mOp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2021