फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   kisan andolan delhi bharatiya kisan union leader Rakesh Tikait says on black day We Will put up black flags

काला दिवस: राकेश टिकैत का बड़ा एलान, कहा- केंद्र सरकार का पुतला जलाएंगे और काले झंडे लगाएंगे

Tue, 25 May 2021 04:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 May 2021 04:15 PM IST
सार

इस बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान संगठनों के कल काला दिवस मनाने पर बड़ा एलान किया है। 

विज्ञापन
kisan andolan delhi bharatiya kisan union leader Rakesh Tikait says on black day We Will put up black flags
राकेश टिकैत, किसान नेता - फोटो : एएनआई

विस्तार

किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर किसान आज काला दिवस मनाएंगे। सभी किसानों से अपने घरों व वाहनों पर काले झंडे लगाने की  अपील की गई है। देशभर के सभी धरनास्थलों पर काली पगड़ी व चुनरी पहनी जाएगी। 
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं का कहना है कि मांग मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना जरूरी है। वहीं काला दिवस मनाने के लिए अधिक संख्या में किसान बॉर्डर पर भी पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि बुधवार को भारत सरकार का पुतला जलाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैक्टर व घरों पर काला झंडा लगाया जाएगा। ये सुबह 9-10 बजे से शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सिर्फ काले झंडे लगाएंगे। कोई भीड़-भाड़ या जनसभा नहीं होगी। कोई दिल्ली नहीं जा रहा है। लोग जहां भी होंगे वहीं झंडे लगाएंगे। अब 6 महीने हो गए हैं, सरकार ने काला कानून वापस नहीं लिया है। इसीलिए किसानों द्वारा ब्लैक डे मनाया जा रहा है।

 


संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य बलबीर सिंह राजेवाल, दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, जगजीत सिंह दल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव, अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि दिल्ली के सभी मोर्चों के साथ देश के सभी धरनों पर बुधवार सुबह पहले बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी।

भगवान बुद्ध की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि 26 मई को केंद्र सरकार के सात साल पूरे होंगे तो किसान आंदोलन के छह महीने पूरे हो जाएंगे। सरकार इन सात साल में हर वर्ग के खिलाफ फैसले लेती रही है, इसलिए ही बुधवार को काला दिवस मनाने का फैसला लिया गया है।

इसके तहत सभी को अपने घरों, वाहनों व अन्य जगहों पर काले झंडे लगाकर सरकार का विरोध करने का आह्वान किया गया है। किसान नेताओं ने कहा कि काला दिवस में देश की 12 से अधिक पार्टियों व दलों ने समर्थन दिया है।

वहीं, दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि पुलिस की व्यवस्था तमाम बॉर्डर पर पहले से है, किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि या अवैध प्रवेश होने नहीं दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रदर्शन की आड़ में कानून-व्यवस्था या लॉकडाउन के उल्लंघन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस तैयार है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed