फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Khan Market oxygen concentrators hoarding case Navneet Kalra left Chattarpur farmhouse with family late night Delhi Police conducts raid

तलाश: दिल्ली छोड़कर भागा नवनीत कालरा, छतरपुर के फार्महाउस में मिली आखिरी लोकेशन

Mon, 10 May 2021 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 May 2021 11:00 AM IST
सार

आरोपी की सीडीआर से पता चला है कि शुक्रवार को खान चाचा रेस्तरां में छापा पड़ने के कुछ ही देर बाद छतरपुर स्थित उसके फार्म हाउस पर उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि नवनीत अपने पूरे परिवार के साथ दो लग्जरी गाड़ियां लेकर दिल्ली से निकला है

विज्ञापन
Khan Market oxygen concentrators hoarding case Navneet Kalra left Chattarpur farmhouse with family late night Delhi Police conducts raid
नवनीत कालरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के खान मार्केट में स्थित खान चाचा समेत तीन रेस्तरां से 524 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बरामद करने के मामले में मुख्य आरोपी नवनीत कालरा का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। नवनीत कालरा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लुक-आउट नोटिस भी जारी कर दिया है, ताकि वह देश छोड़कर न जा सके।
विज्ञापन


होटलों से 524 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बरामद करने के मामले में मुख्य आरोपी नवनीत कालरा की तलाश में अपराध शाखा की कई टीमें आरोपी की तलाश में दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में 20 से अधिक स्थानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन वो हाथ नहीं लग सका है। 
विज्ञापन


आरोपी की सीडीआर से पता चला है कि शुक्रवार को खान चाचा रेस्तरां में छापा पड़ने के कुछ ही देर बाद छतरपुर स्थित उसके फार्म हाउस पर उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि नवनीत अपने पूरे परिवार के साथ दो लग्जरी गाड़ियां लेकर दिल्ली से निकला है और उसके उत्तराखंड में छिपे होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम ने दक्षिण दिल्ली के छतरपुर स्थित नवनीत के फार्म हाउस और सैनिक फार्म के घर पर छापा मारा था, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। पुलिस ने दोनों जगहों से कुछ सबूत जुटाए हैं।

पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने चीन से एक निजी कंपनी के जरिये कन्संट्रेटर मंगाए थे। इनमें से करीब 150 कन्संट्रेटर नवनीत कालरा के कर्मचारी बेच चुके थे। इसके अलावा आरोपी ने बहुत लोगों से कन्संट्रेटर के नाम पर एडवांस रुपये भी लिए हुए थे। किस-किस से कितने रुपये लिए थे, यह सब नवनीत की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा।

पूछताछ के दौरान उसके कर्मचारियों ने बताया है कि उनके मालिक ने कोविड की वजह से होटल बंद होने पर कन्संट्रेटर का धंधा शुरू किया था। रेस्टोरेंट के बेहद खास स्टाफ को उसने कन्संट्रेटर बेचने के काम पर लगाया हुआ था। पुलिस ने बुधवार को जब लोदी कॉलोनी के रेस्टोरेंट-बार पर छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ।

वहां से पुलिस ने 491 कन्संट्रेटर बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के बाद शुक्रवार को खान मार्केट के मशहूर रेस्तरां खान चाचा और टाउन हॉल पर छापा मारकर 105 कन्संट्रेटर मशीन और बरामद की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed