फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Khajuri has the highest number of cases for driving under the influence of alcohol.

Delhi : पूर्वी दिल्ली के खजूरी इलाके की एक यह बात भी है 'खास', शराब पीकर वाहन दौड़ाने पर सबसे ज्यादा चालान

Mon, 17 Apr 2023 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 06:06 AM IST
सार

एक जनवरी से 31 मार्च तक खजूरी खास इलाके में शराब पीकर वाहन चलाते हुए सबसे ज्यादा 479 वाहन चालक पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
Khajuri has the highest number of cases for driving under the influence of alcohol.
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके से गुजर रहे हैं तो जरा संभलकर रहें। एक जनवरी से 31 मार्च तक खजूरी खास इलाके में शराब पीकर वाहन चलाते हुए सबसे ज्यादा 479 वाहन चालक पकड़े गए हैं। वर्ष 2023 में एक जनवरी से लेकर 31 मार्च तक शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस अवधि में शराब पीकर वाहन चलाते हुए 5384 वाहन चालक पकड़े गए।

विज्ञापन


रात में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लगातार सक्रिय है। इसके बाद शाहदरा इलाका दूसरे नंबर पर बना हुआ है जबकि वर्ष 2022 में पूरे साल पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में शराब पीकर वाहन चलाते हुए सबसे ज्यादा मामले पकड़े गए थे।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़ने के लिए कठाेर कदम उठाने शुरू कर दिया है। यहीं कारण है कि इस वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गए लोगों की संख्या 5384 पहुंच गई। जबकि वर्ष 2022 के शुरुआती तीन महीनों में ये संख्या मात्र 399 और वर्ष 2021 में सिर्फ 286 थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से नशे में ड्राइविंग के खिलाफ कार्यवाही करने का मुख्य उद्देश्य खास कर रात के समय सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा करना है। पुलिस मानती है कि रात कि समय सड़क दुर्घटनाओं का एक मुख्य कारण शराब पीकर वाहन चलाना है। 

रात नौ से 12 बजे तक चलता है अभियान
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़ने के लिए हर रात नौ से रात 12 बजे तक ड्रंकन ड्राइविंग अभियान चलाया जाता है। ट्रैफिक पुलिस के 67 सर्किल हैं। हर सर्किल में ड्रंकन ड्राइविंग अभियान की तीन-तीन पिकेट लगाई जाती है। यही वजह है कि वर्ष 2023 के शुरूआती तीन महीनों में अब तक के शराब पीकर वाहन चलाने वाले सबसे ज्यादा पकड़े गए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव की आदेश पर साल की शुरूआती से ये अभियान चलाया जा रहा  है। 

नियमों का पालन करवाना जिम्मेदारी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करवाना पुलिस की जिम्मेदारी है। रात में सड़क दुर्घटनाएं शराब पीकर वाहन चलाने वालों की वजह से होती है। उन्होंने बताया कि उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करने के अलावा समय-समय पर स्कूलों, कॉलेजों और प्रमुख चौराहों आदि पर दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते हैं। सुरक्षित ड्राइविंग के लिए लघु फिल्म, व्याख्यान और साहित्य भी वितरित किया जाता है। चौराहों पर नुक्कड़ नाटक किए जाते हैं। 


पकड़े जाने पर यह है जुर्माना

  • मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत चालान होता है।
  • अदालत 10 से 25 हजार रुपये तक चालान करती है। 
  • कई बार अदालत एक दिन के लिए जेल भेज देती है। 
  • मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत वाहन जब्त। 
  • तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का निलंबन कर दिया जाता है।

सबसे ज्यादा मदहोश यहां...
ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने को लेकर क्षेत्रवार विश्लेषण किया तो पता लगा कि सबसे ज्यादा उल्लंघनकर्ता पंजाबी बाग क्लब रोड, राजौरी गार्डन, नजफगढ़ रोड, लाजपत नगर, सरिता विहार, बदरपुर, महरौली, हौजखास और वसंतकुंज इलाके में पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed