फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kejriwal's announcement in Chandigarh- Like Delhi, health, education and electricity will be modeled in Punjab

Kejriwal In Chandigarh : चंडीगढ़ में केजरीवाल का एलान- दिल्ली की तरह पंजाब में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली को मॉडल बनाएंगे

Mon, 23 May 2022 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 May 2022 05:14 AM IST
सार

गलवान घटी के शहीदों और किसान आंदोलन में शहादत देने वालों के परिवारों के आप ने पोंछे आंसू। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने सौंपा सम्मान राशि का चेक। गलवान घटी शहीदों के परिजनों को 10-10 लाख और किसान आंदोलन में शहादत देने वालों के परिवारों को 3:3 लाख रुपए की दी सहायता राशि।

विज्ञापन
Kejriwal's announcement in Chandigarh- Like Delhi, health, education and electricity will be modeled in Punjab
केजरीवाल और मान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गलवान घाटी के शहीदों और किसान आंदोलन में शहादत देने वालों के परिवारों की आम आदमी पार्टी ने सुध ली। चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में श्रद्धांजलि देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने परिवार के सदस्यों को सम्मान राशि का चेक सौंपा। गलवान घटी के शहीदों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए और किसान आंदोलन में शहादत देने वालों के परिवारों 3-3 लाख रुपए की सहायता राशि सौंपी गई। इस अवसर पर किसान नेता राकेश टिकैत, तेलंगाना के मंत्री प्रशांत रेड्डी, सांसद नामा नागेश्वर राव, सांसद वेंकटेश नेथा और तेलंगाना के मुख्य सचिव सुमेश कुमार, पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और शहादत देने वाले लोगों के परिजन समेत अन्य लोग मोजूद रहे।

विज्ञापन


इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह हमने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली को मॉडल बनाया है, ठीक ऐसे ही पंजाब में किसानों के साथ मिलकर किसानी को एक मॉडल के रूप में देश में ही नहीं, पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में ऐसा मॉडल तैयार करेगी कि किसान का बेटा बड़ा होकर कहेगा कि मुझे भी किसान बनना है। यह भी कहा कि जब तक किसानों की आय नहीं बढ़ेगी, देश में किसान हमेशा दुखी व कर्ज में रहेगा और आत्महत्या करता रहेगा।  
विज्ञापन


तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार को किसान कानून वापस लेने तक आपने अपनी लड़ाई जारी रखी, सिर झुकाकर आप सभी को प्रणाम करता हूं। शहीद हुए लोगों को हम वापस तो नहीं ला सकते हैंए लेकिन हम हमदर्दी जरूर जता सकते हैं कि आपके साथ सारा देश है। अफसोस है कि आजादी के 75 साल बाद हम लोगों को इस तरह की सभाएं करनी पड़ जाती है। आंखों में पानी आ जाता है। बड़ा दर्द होता है। आखिर हमारा देश ऐसा क्यों है। हर चीज के लिए हर किसी को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसकी जड़ कहां है और इसकी वजह क्या है। इस चीज पर जरूर चर्चा होनी चाहिए। पंजाब एक ऐसी महान धरती है, जहां से शहीद ए आजम भगत सिंह आजादी का जंग लड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताए किसानों का न सिर्फ कर्ज माफ करना है, बल्कि उनको कर्ज मुक्त भी करना है ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों को अन्नदाता से भीखारी बना दिया और अब हमारी सरकार किसानों से छिन चुका रुतबा वापस दिलाने की कोशिश कर रही। गलवान घाटी के शहीदों के परिवारों के साथ हमदर्दी प्रकट करते हुए भगवंत मान ने कहा कि उनकी शहादत को किसी भी सूरत में अनदेखा नहीं जा सकता क्योंकि उनकी तरफ से अनेकों दिक्कतें सहन करके हम अपने अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं। 

शहादत देने वालों को श्रद्धांजलि देने के बाद केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों ने अपनों को खोया है, उनकी जान की कीमत नहीं लगाई जा सकती है। अपना कोई चला जाता है, तो उसकी कोई कीमत नहीं होती है। आज इस सम्मान राशि को देने का एक ही मकसद है कि हम आप सब लोगों को यह कहना चाहते हैं कि पूरा देश आपके साथ है। हमें उन लोगों पर गर्व है, जिन जवानों ने गलवान घाटी में शहादत दी और जिन किसानों ने देश के अंदर किसानी को बचाए रखने के लिए एक साल तक संघर्ष किया और इस दौरान अपनी शहादत दी। यह आंदोलन पंजाब और हरियाणा के किसानों का ही नहीं था, बल्कि यह आंदोलन पूरे देश का था। इसीलिए इस भावना के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव तेलंगाना से आप लोगों को सम्मान राशि देने के लिए आपके बीच आए हैं। 

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में प्रवेश करने के बाद किसानों को स्टेडियम में कैद करने की केंद्र सरकार की योजना थी। स्टेडियम को जेल में बदलने का अधिकार हमारे पास थी, केंद्र सरकार ने बहुत दबाव डाला, लेकिन हमने दबाव में आ कर कोई काम नहीं किया। किसान सबसे पहले हरियाणा और पंजाब से चले थे और किसान दिल्ली की तरफ कूच किए थे। तभी एक फाइल आई कि किसान दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं, इन सभी किसानों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली के सभी स्टेडियम को जेल बनाना है, ताकि जब किसान दिल्ली में प्रवेश करेंगे तो हम सभी को जेल में कैद कर लेंगे। किस्मत अच्छी थी कि स्टेडियम को जेल में बदलने का अधिकार दिल्ली सरकार के पास था। 


पंजाब में किसानों की आमदनी बढ़ाई जाएगी: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि जबसे पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से हमारी सबसे पहली कोशिश यह है कि किस तरह से किसानों की आमदनी को बढ़ाया जाए। हम पूरी तरह से इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि जब तक किसानों की आय को नहीं बढ़ाया जाएगा किसान देश के अंदर हमेशा दुखी रहेगा, आत्महत्या करता रहेगा, हमेशा कर्ज में डूबा रहेगा। बेहद खुशी है कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान भी किसानी पृष्ठभूमि से आते हैं। इसीलिए  मान साहब ने एक निर्णय लिया कि जब तक अगली फसल नहीं उगाते हैं, तब तक मूंग की फसल ही उगाते हैं और मूंग की फसल पर पंजाब सरकार एमएसपी देगी। दिल्ली की तरह पंजाब में भी अस्पताल व मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे और स्कूल व बिजली भी ठीक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed