फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   kejriwal government will soon launch employment market portal 2.0

दिल्ली: केजरीवाल सरकार जल्द शुरू करेगी रोजगार बाजार पोर्टल 2.0

Tue, 19 Oct 2021 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 19 Oct 2021 12:40 AM IST
सार

दिल्ली सरकार बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए एक बार फिर जॉब पोर्टल की शुरुआत करने जा रही है। इसके अंतर्गत 14 अक्तूबर को रोजगार विभाग की ओर से इस संबंध में निविदाएं मंगाई गई हैं।

विज्ञापन
kejriwal government will soon launch employment market portal 2.0
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आम आदमी पार्टी के यूट्यूब वीडियो से फोटो ग्रैब

विस्तार

पिछले साल केजरीवाल सरकार की ओर से शुरू किए गए पोर्टल-1.0 की सफलता को देखते हुए अब रोजगार बाजार 2.0 पोर्टल की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह देश में अपनी तरह का पहला ऐसा जॉब मैचिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जहां एंट्री लेवल पर भी नौकरियों के लिए युवाओं को आवेदन का मौका मिलेगा। 14 अक्तूबर को रोजगार विभाग की ओर से इस संबंध में निविदाएं मंगाई गई हैं। नया पोर्टल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित होगा।

विज्ञापन


उप-मुख्यमंत्री व रोजगार मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि रोजगार बाजार 1.0 पोर्टल पिछले साल अगस्त में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कोरोना महामारी के दौरान लांच किया गया। बेरोजगार हुए युवाओं और छोटे व्यवसायियों को काफी फायदा मिला।
विज्ञापन


मौजूदा पोर्टल के जरिये नौकरी की चाहत रखने वाले 14 लाख से अधिकके लिए 10 लाख नौकरियों का विज्ञापन पहले ही दिया जा चुका है। नए रोजगार बाजार 2.0 पोर्टल के माध्यम से केजरीवाल सरकार देश में अपनी तरह के पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कौशल प्रशिक्षण, कॅरियर मार्गदर्शन और नौकरी से संबंधित तमाम सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असंगठित श्रमिकों की भी पोर्टल तक होगी पहुंच
असंगठित श्रमिकों की डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच बनाने के लिए दिल्ली सरकार रोजगार बाजार प्लेटफॉर्म के विस्तार के तहत नए केंद्रों की भी शुरुआत करेगी। रोजगार बाजार 1.0 पोर्टल के अनुभवों के आधार पर मौजूदा पोर्टल को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जॉब पोर्टल में बेस्ट-इन-क्लास प्रैक्टिस को शामिल किया जाएगा।

रोजगार बाजार 2.0 किसी भी राज्य सरकार में नागरिकों को रोजगार देने के लिए अपनी तरह का अनूठा प्लेटफॉर्म होगा। जॉब मैचिंग के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्मार्ट-मैचिंग और नियोक्ता सत्यापन प्लेटफॉर्म के जरिये दूसरी सुविधाएं भी मुहैया की जाएंगी।


युवाओं को स्किलिंग, कॅरियर गाइडेंस, स्किल क्रेडेंशियल और ऑटोमेटेड एनालिटिक्स से युवाओं के हुनर को और तराशने का मौका मिलेगा। इस प्लेटफॉर्म पर युवाओं को कॅरियर गाइडेंस भी दिया जाएगा ताकि पसंदीदा क्षेत्र में अपना कॅरियर बना सकें। इसके अनुभवों से सरकार को नीतियां तैयार कर जमीनी स्तर पर लागू करने से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed