फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   junior engineer arrested take bribe

36 हजार की रिश्वत लेते हुए जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2019 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
junior engineer arrested take bribe
36 हजार की रिश्वत लेते हुए जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार
विज्ञापन

नई दिल्ली।दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा(एसीबी) ने दिल्ली जल बोर्ड के जूनियर इंजीनियर संजीव रोहिल्ला को 36 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार आदित्य सिटी अपार्टमेंट, गाजियाबाद यूपी निवासी औरंगजेब खान ने जूनियर इंजीनियर के खिलाफ 26 दिसंबर को शिकायत दी थी। औरंगजेब खान प्राइवेट फर्म में बतौर प्लांट मैनेजर नौकरी करता है। औरंगजेब खान ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसकी कंपनी के बिल को क्लियर करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के केशोपुर में स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लॉट में तैनात जूनियर इंजीनियर संजीव रोहिल्ला 36 हजार रुपये मांग रहा है। एसीबी की टीम ने घेराबंदी कर जूनियर इंजीनियर को 36 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed