फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jeweller's employee plotted robbery, three arrested

Delhi News: ज्वेलर के कर्मचारी ने रची थी लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Jeweller's employee plotted robbery, three arrested
फर्श बाजार इलाके में 15 सितंबर को 1.60 करोड़ का सोना और कैश लूटने का मामला
विज्ञापन

- आरोपियों को जयपुर और महाराष्ट्र के सांगली से दबोचा, लगभग पूरा माल बरामद, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के फर्श बाजार में 15 सितंबर को ज्वेलर के कारखाने से पुलिसकर्मी बनकर 1.60 करोड़ के सोने के जेवरात व कैश लूट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। अपराध शाखा व फर्श बाजार की संयुक्त टीम ने ज्वेलर के कर्मचारी महाराष्ट्र निवासी विकास केदार, प्रशांत राजकुमार कदम और शुभम राजाराम कांबले को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 1.400 किलोग्राम सोना, 2.800 किलोग्राम चांदी और 11.91 लाख रुपये कैश बरामद कर लिया है। पकड़े गए बाकी दोनों आरोपी विकास के दोस्त हैं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि 15 सितंबर दोपहर के समय मेम वाली गली, फर्श बाजार में ज्वेलर के कारखाने से पुलिसकर्मी बनकर आए बदमाशों ने 1.60 करोड़ का सोना व कैश लूट लिया था। वारदात के समय ज्वेलर का भाई शंभू खाना खाने गया था। कारखाने में कर्मचारी विक्रम, जीवन व विकास मौजूद थे।
विज्ञापन

बदमाश विकास को अपने साथ ले गए। पीड़ित ज्वेलर शंकर पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। अगले दिन विकास ने अपने मालिक शंकर पुजारी को कॉल कर बताया कि वह जयपुर में है। बदमाश उसके हाथ-पांव बांधकर उसे यहां छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्श बाजार थाने की टीम जयपुर पहुंची और विकास से पूछताछ की। शुरुआत में वह गुमराह करता रहा, लेकिन पुलिस की पूछताछ में वह टूट गया। उसने लूट में अपना व दोस्तों का हाथ होने की बात स्वीकार कर ली। विकास ने अपने दोस्त प्रशांत राजकुमार व शुभम राजाराम के नाम का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed