फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   JE dies after being hit by coach

Delhi News: कोच की चपेट में आने से जेई की मौत

Thu, 29 Feb 2024 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
JE dies after being hit by coach
ओखला रेलवे यार्ड में ट्रैक के पास काम कर रहे थे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। ओखला रेलवे यार्ड में ट्रैक के पास काम कर रहे जूनियर इंजीनियर की कोच की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना के बाद दिल्ली मंडल के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।




अधिकारियों के मुताबिक, रजनीश रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वह बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे के करीब ओखला यार्ड में काम कर रहे थे। तभी ईस्ट सेंट्रल रेलवे के कोच की सेटिंग के दौरान वह चपेट में आ गए। घायल अवस्था में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दिल्ली मंडल के डीएमआर के सलाहकार प्रेम शंकर झा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच कराई जाएगी। रेलवे पीड़ित परिवार के साथ है, उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed