{"_id":"5eb57976b1de2b4c26784fe9","slug":"jamia-student-accused-to-share-post-related-terrorist-riyaz-naiku","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया के छात्र पर आंतकी रियाज नायकू का महिमामंडन करने का आरोप, जांच में जुटी साइबर सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया के छात्र पर आंतकी रियाज नायकू का महिमामंडन करने का आरोप, जांच में जुटी साइबर सेल
Fri, 08 May 2020 11:01 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 08 May 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
रियाज अहमद नायकू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में हिजबुल कमांडर रियाज नायकू की मौत के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र शादाब नजर पर आतंकी का महिमामंडन करने का आरोप है। शादाब ने फेसबुक पर आतंकी रियाज के विवादित बयान को पोस्ट कर लोगों को उकसाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
उसके इस पोस्ट के सामने आने के बाद साइबर क्राइम सेल पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में देश विरोधी गतिविधियों के आरोप साबित होने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जामिया छात्र शादाब नजर का नाम देश के सामने तब आया था जब उसे दिल्ली में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के विरोध में एक नाबालिग ने गोली मार दी थी। शादाब गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद से शादाब पर कई बार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है। इस बार शादाब पर आतंकवादियों के समर्थन में पोस्ट शेयर करने का आरोप है।