फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   jal board is sending bill without meeter reading

कोरोना के कारण जल बोर्ड ने मीटर रीडिंग लिए बिना बिल भेजे

Thu, 27 May 2021 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
jal board is sending bill without meeter reading
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच दिल्ली जल बोर्ड ने घर जाकर मीटर की रीडिंग लिए बिना ही बिल भेजना शुरू कर दिया है। जल बोर्ड पिछले बिल के आधार पर नए बिल तैयार करके भेज रहा है। इतना ही नहीं, बोर्ड ने उपभोक्ताओं से ऑनलाइन बिल जमा कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा आजकल उपभोक्ताओं को फोन पर उनके बिल मेसेज किए जा रहे हैं। इस दौरान कई लोगों के पास बड़ी राशि के बिल पहुंचे है। इसके अलावा एक अन्य मेसेज भी भेजा जा रहा है जिसमें लिखा है कि कोरोना महामारी के दौरान सुरक्षा सावधानी के रूप में भौतिक रीडिंग संभव नहीं है और वर्तमान बिल पिछले के आधार पर तैयार किया किया गया है। हालांकि, जल बोर्ड ने यह नहीं बताया कि कितनी अवधि के पिछले बिल का आकलन करके भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, कुछ उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके पास पिछला बिल नहीं आया था, मगर अब आया है। गौरतलब है कि एक माह के दौरान 20 हजार लीटर से कम पानी का उपयोग होने पर जल बोर्ड की ओर से बिल नहीं भेजा जाता है। इस कारण उपभोक्ताओं को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उनके पास बिल भेजने का कौन सा आधार तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल बोर्ड ने वाटर मीटर रीडिंग अपडेट, बिल को देखने, डाउनलोड और भुगतान करने के लिए ग्राहक पोर्टल वेबसाइट www.djb.gov.in के माध्यम से करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा पानी के बिल का भुगतान ऑनलाइन बीबीपीएस से जुड़ी एजेंसी पेटीएम, अमेजन पे, गूगल पे, एयरटेल मनी, फ्रीचार्ज, कई बैंकों की वेबसाइट, एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed