फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IYC NSUI holds candle march Demanding justice for victim and action against the accused in delhi

आईवाईसी-एनएसयूआई ने निकाला कैंडल मार्च: दुष्कर्म पीड़िता को न्याय की मांग, आरोपियों के खिलाफ उठाई आवाज

Thu, 03 Sep 2026 10:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 03 Sep 2026 10:22 PM IST
सार

दिल्ली में दुष्कर्म पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस और नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में कैंडल मार्च निकाला। हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में युवा और छात्र कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए।

विज्ञापन
IYC NSUI holds candle march Demanding justice for victim and action against the accused in delhi
आईवाईसी-एनएसयूआई ने निकाला कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में दुष्कर्म पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस और नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में कैंडल मार्च निकाला। हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में युवा और छात्र कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने पीड़िता के समर्थन में नारे लगाए और मामले की जल्द व निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि कैंडल मार्च पीड़िता और उसके परिवार के साथ एकजुटता जताने और न्याय की मांग को मजबूती से उठाने के लिए निकाला गया। उन्होंने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने की मांग की। 
विज्ञापन


वहीं, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में युवा और छात्रों को आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हाथ में जलाई गई मोमबत्ती पीड़िता के प्रति एकजुटता और न्याय की मांग का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed