{"_id":"61314ffca8ca736fe6652778","slug":"it-will-be-challenging-to-prepare-cutoff-for-colleges-in-du","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय समाचार : डीयू में कॉलेजों के लिए कटऑफ तैयार करना होगा चुनौतीपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय समाचार : डीयू में कॉलेजों के लिए कटऑफ तैयार करना होगा चुनौतीपूर्ण
Fri, 03 Sep 2021 03:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Sep 2021 03:58 AM IST
सार
- गहन विश्लेषण के बाद ही खींचा जाएगा खाका
- डीयू में इस बार करीब 2 लाख 87 हजार छात्रों ने किए आवेदन
- सीबीएसई के रिजल्ट में 95 फीसदी अंक लाने वालों की संख्या 70 हजार
- 90 फीसदी से ऊपर अंक वाले डेढ़ लाख से अधिक
विज्ञापन
Delhi University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्स में आवेदन की दौड़ समाप्त होने के साथ ही फार्मों की स्कैनिंग और उनके विश्लेषण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब प्राप्त आवेदन में से वैध को कॉलेजों में भेजा जाएगा। कॉलेज भी उसका विश्लेषण करेंगे और यह देखेंगे कि किस श्रेणी, किस बोर्ड से कितने आवेदक हैं और उनके पास सीट कितनी हैं। इसके बाद कॉलेज अपनी कटऑफ तैयार करेंगे। कॉलेजों के लिए इस बार कटऑफ निकालना चुनौतीपूर्ण होगा। इसका कारण है कि इस बार केवल सीबीएसई ही नहीं बल्कि अन्य बोर्ड के नतीजे भी अच्छे आए हैं।
विज्ञापन
डीयू में इस बार करीब 2 लाख 87 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। दाखिला जानकार कहते हैं कि इनमें से एक तिहाई डुप्लीकेट भी हो सकते हैं। ऐसे में करीब सवा दो लाख ही वैध होंगे। डीयू में 10 बोर्ड के विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सबसे अधिक सीबीएसई से 2,29,264 ने आवेदन किए। हरियाणा से 9,918 और आईसीएससीई बोर्ड से 9,659 आवेदन किए गए हैं। यूपी बोर्ड से 8,007 आवेदन आए हैं। सीबीएसई के 95 फीसदी से अधिक अंक वाले 70,004 और डेढ़ लाख से अधिक 90 फीसदी अंक वाले हैं।
विज्ञापन
कॉलेजों को सीबीएसई बोर्ड के 90-100 फीसदी अंक वालों का तो आइडिया है, लेकिन अन्य बोर्ड का विश्लेषण कॉलेजों को करना होगा। वहां भी 90-95 फीसदी से अधिक वाले होने के कारण कॉलेजों को कटऑफ इस तरह से तैयार करनी पड़ेगी कि कहीं उनकेे यहां सीटों से अधिक दाखिले ना हो जाए। बीते साल नामचीन कॉलेजों मेें दो से तीन कटऑफ में ही सीटें भर गई थी। कुछ अन्य कॉलेजों में ऑनर्स कोर्स की अंतिम कटऑफ 90 फीसदी तक गई थी और दाखिले के अवसर खत्म हो गए थे। ऐसे मेें कॉलेज मान रहे हैं कि कटऑफ तैयार करने में दिक्कत होगी। कॉलेजों की ओर से पहले ही संकेत दिया गया था कि इस बार कुछ कॉलेजों के कुछ कोर्स में कटऑफ सौ फीसदी तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन