फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   It is difficult for Sirsa to become the chairman of the Gurdwara committee

सिरसा का गुरुद्वारा कमेटी का अध्यक्ष बनना मुश्किल

Wed, 22 Sep 2021 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
It is difficult for Sirsa to become the chairman of the Gurdwara committee
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा का दोबारा अध्यक्ष बनना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा निदेशालय ने सिरसा की नामजदगी को खारिज कर दिया है। निदेशालय ने कहा कि सिरसा गुरबानी और गुरुमुखी की परीक्षा में फेल हो गए हैं। निदेशालय इस निर्देश को अदालत में पेश करेगा। मामला अदालत में भी लंबित है।
विज्ञापन

जागो पार्टी के परमिंदर सिंह ने बताया कि गुरुमुखी परीक्षा में सिरसा फेल हो गए हैं। गुरु ग्रंथ साहिब के अंग 1358 पर लिखित गुरुबाणी नहीं पढ़ पाए थे। अपनी मर्जी के कुल 46 शब्द सिरसा ने गुरुमुखी में लिखे थे। उसमें भी 27 अशुद्ध निकले। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एक्ट की धारा 10 में कमेटी सदस्य बनने की पात्रता पूरी नहीं करने के कारण सिरसा अयोग्य घोषित हो गए हैं।
विज्ञापन

अदालत के आदेश के बाद आधारभूत धार्मिक परीक्षा पिछले सप्ताह शुक्रवार को चुनाव निदेशालय में ली गई। जिसमें सिखों से जुड़े मूल प्रश्नों का जवाब देना था। चुनाव निदेशालय ने गुरुबानी का पाठ और गुरुमुखी में लिखे लेख को पढ़ने को कहा था। पूरे प्रक्रिया की लाइव-वीडियो रिकार्डिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य हरविंदर सिंह सरना ने सिरसा के खिलाफ अदालत में धार्मिक परीक्षा के लिए अर्जी लगाई थी। इसके बाद चुनाव निदेशालय ने परीक्षा ली थी। अब मामला फिर अदालत में पहुंचेगा।

सिख राजनीति के जानकारों का कहना है कि धार्मिक आधार पर सिरसा की नामजदगी खत्म हो जाएगी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति को अपने प्रतिनिधि के तौर पर किसी और को नामजद करना होगा। 24 सितंबर को नए नाम की घोषणा होने के साथ दो सदस्य लाटरी से भी चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed