फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   It is a matter of pride that Diwali has been included in the UNESCO Intangible Cultural Heritage list: Kapil

दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल होना गौरवपूर्ण : कपिल

Tue, 09 Dec 2025 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
It is a matter of pride that Diwali has been included in the UNESCO Intangible Cultural Heritage list: Kapil
नई दिल्ली। कला, संस्कृति, भाषा एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने देशवासियों को दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इसे भारतीय समाज और संस्कृति के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। मिश्रा ने कहा, यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों का परिणाम है और भारत की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा तथा सांस्कृतिक विविधता की वैश्विक मान्यता को दर्शाती है। इस ऐतिहासिक निर्णय की औपचारिक घोषणा 10 दिसंबर को दिल्ली के लाल किले में की जाएगी। दिल्ली सरकार इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी। लाल किले में दीपावली उत्सव के दौरान विशाल दीयों का प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही दिल्ली के प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों और सरकारी भवनों को रोशनी और सजावटी चीजों से सजाया जाएगा। दिल्ली हाट में मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट की उपस्थिति में विशेष दीपावली उत्सव का आयोजन होगा। मिश्रा ने कहा, दीपावली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश की भावना और भारतीय संस्कृति व आध्यात्मिकता का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्साह, सद्भाव, समृद्धि और सांस्कृतिक एकता के साथ उत्सव में शामिल हों और देश की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान दें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed