{"_id":"6842e65456f472180c092b43","slug":"ipu-will-guide-you-on-how-to-take-admission-ashram-news-c-340-1-del1011-92918-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: दाखिला कैसे लें, गाइड करेगा आईपीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: दाखिला कैसे लें, गाइड करेगा आईपीयू
विज्ञापन
दाखिला कैसे लें, गाइड करेगा आईपीयू
-आईपीयू का दूसरा ओपन हाउस 8 जून को पूर्वी कैंपस में होगा
-ओपन हाउस (दाखिला-काउंसलिंग गाइडेंस सेशन) में दाखिले की जानकारी और छात्रों को जागरूक किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में दाखिला प्रक्रिया जारी है। ऐसे बहुत से उम्मीदवारों को दाखिला प्रक्रिया की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। उम्मीदवार कैसे दाखिला लें और इस संबंध में जानकारी देने के लिए आईपीयू विश्वविद्यालय उन्हें गाइड करेगा। इसके लिए आईपीयू अपना दूसरा ओपन हाउस आठ जून को पूर्वी कैंपस (सूरजमल विहार) में आयोजित करने जा रहा है। इसमें उन्हें दाखिला-काउंसलिंग के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
आईपीयू द्वारका कैंपस में आयोजित प्रथम ओपन हाउस को मिली सफलता के बाद यह दूसरा ओपन हाउस आयोजित करने जा रहा है। इसको लेकर यमुनापार क्षेत्र के छात्रों की ओर से काफी मांग की जा रही थी। यह ओपन हाउस सही मायने में यूनिवर्सिटी के विभिन्न प्रोग्राम के आवेदकों एवं संभावित आवेदकों के दाखिले एवं काउंसलिंग से जुड़े सवालों का आमने-सामने जवाब देने का खुला मंच होगा।
यूनिवर्सिटी के निदेशक (दाखिला) प्रो. उदयन घोष के अनुसार ढेर सारे प्रोग्राम में यूनिवर्सिटी अपनी प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर दाखिला देती है। कई प्रोग्राम में दाखिले नेशनल लेवल टेस्ट और क्वालिफाईंग परीक्षा की मेरिट पर दिए जाते हैं। समस्त प्रोग्राम में दाखिले ऑनलाइन या ऑफलाइन काउंसलिंग के जरिए होते हैं। कई प्रोग्राम में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। जबकि कुछ प्रोग्राम के लिए अभी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
नेशनल लेवल टेस्ट एवं सीयूईटी के काफी आवेदक भी आईपी के विभिन्न प्रोग्राम में आवेदन करना चाहते हैं। यूनिवर्सिटी के कई प्रोग्राम के दाखिले में नेशनल लेवल टेस्ट पहली प्राथमिकता है। सीयूईटी स्कोर को यूनिवर्सिटी के विभिन्न प्रोग्राम में दाखिले के लिए नेशनल लेवल टेस्ट एवं यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के बाद प्राथमिकता दी जाती है। सीयूईटी स्कोर से भी यूनिवर्सिटी के कई यूजी एवं पीजी प्रोग्राम में बड़ी तादाद में दाखिले होते हैं। प्रो घोष ने बताया, यूनिवर्सिटी उम्मीदवारों के दाखिले से जुड़े समस्त सवालों के जवाब आमने-सामने देना चाहती है।
इस ओपन हाउस में यूनिवर्सिटी के दाखिला विभाग की टीम के अलावा यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस में चल रहे चारों स्कूल यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स और यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ डिजाइन के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर इस तरह के और भी ओपन हाउस आयोजित किए जाएंगे।