फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   International sex racket was running in Pandav Nagar hotel delhi

छापामारी: होटल में चल रहा था अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट, तीन विदेशी युवतियों समेत छह गिरफ्तार

Thu, 17 Mar 2022 03:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Mar 2022 03:23 AM IST
सार

आरोपियों की पहचान प्रवीन कुमार, केतन कंसल और होटल के केयर टेकर सिकंदराबाद, यूपी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन
International sex racket was running in Pandav Nagar hotel delhi
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्वी जिला पुलिस ने पांडव नगर के एक होटल में छापामारी कर तीन विदेशी युवतियों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन उज्बेकी युवतियां, दो दलाल और एक होटल का केयर टेकर शामिल है। आरोपियों की पहचान प्रवीन कुमार, केतन कंसल और होटल के केयर टेकर सिकंदराबाद, यूपी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने होटल से दस्तावेज व अन्य सामान कब्जे में लेकर होटल को सील कर दिया है। होटल का मालिक अर्जुन बिहार के चंपारण में रहता है। उसकी तलाश में एक टीम बिहार रवाना हो गई है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि पिछले दिनों सूचना मिली थी कि शशि गार्डन, पांडव नगर के ओयो होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। यहां विदेशी लड़कियों को ग्राहकों के आगे परोसा जा रहा है। पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर सिपाही को होटल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौदेबाजी के बाद नकली ग्राहक ने बाहर मौजूद टीम को इशारा कर दिया। बाद में होटल की दूसरी मंजिल से अलग-अलग कमरों से उज्बेकिस्तान की तीन युवतियां, दो दलाल प्रवीन कुमार और कंसल को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सिपाही द्वारा दिए गए रुपये भी बरामद हो गए।


पुलिस ने होटल का रजिस्टर भी कब्जे में ले लिया। होटल के केयर टेकर सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कितने दिनों से होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed