{"_id":"6240e3364bfac83555114da6","slug":"integrated-municipal-corporation-of-delhi-will-be-in-the-hands-of-senior-ias-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के हाथों में होगी एकीकृत नगर निगम की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के हाथों में होगी एकीकृत नगर निगम की कमान
Mon, 28 Mar 2022 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Mar 2022 03:50 AM IST
सार
दरअसल, एकीकृत नगर निगम के समय पार्षद रहे अधिकतर नेता बुजुर्ग हो चुके हैं और उनमें से अधिकतर ने राजनीति से तौबा कर ली है। इस तरह नगर निगम में अधिकतर पार्षद नए एवं युवा होने की संभावना जताई जा रही है, मगर नगर निगम के अधिकारी काफी अनुभवी एवं वरिष्ठ होने का अनुमान है।
विज्ञापन
mcd
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एकीकृत नगर निगम की कमान वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के हाथों में होगी। इसके अलावा नगर निगम के भी वरिष्ठ अधिकारी ही विभागों के प्रमुख बन सकेंगे। अभी तीनों नगर निगमों में वरिष्ठ पदों पर उनके कनिष्ठ अधिकारियों के अलावा युवा आईएएस और गैर आईएएस अधिकारी नियुक्त हैं।
विज्ञापन
दरअसल, एकीकृत नगर निगम के समय पार्षद रहे अधिकतर नेता बुजुर्ग हो चुके हैं और उनमें से अधिकतर ने राजनीति से तौबा कर ली है। इस तरह नगर निगम में अधिकतर पार्षद नए एवं युवा होने की संभावना जताई जा रही है, मगर नगर निगम के अधिकारी काफी अनुभवी एवं वरिष्ठ होने का अनुमान है। वर्ष 2012 में नगर निगम का विभाजन होने तक उसके तमाम प्रमुख पदों पर वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त थे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पहले की तरह नगर निगम के आयुक्त के पद पर एक बार फिर सचिव स्तर के आईएएस अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा। इसी तरह अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त और निदेशक के पदों पर उनकी गरिमा के तहत आईएएस अधिकारी ही नियुक्त होंगे।
विज्ञापन
इन पदों पर नगर निगम के कोटे के वरिष्ठ अधिकारियों को भी नियुक्त किया जाएगा। माना जा रहा है कि पहले की तरह नगर निगम में आईएएस अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर आने में रुचि लेंगे। इस तरह केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दूसरे राज्यों से अन्य सेवाओं के अधिकारियों को नगर निगम में प्रतिनियुक्ति पर जगह मिलनी मुश्किल हो जाएगी।
तीनों नगर निगमों में आयुक्त पदों पर कनिष्ठ आईएएस अधिकारी नियुक्त है। इसके अलावा उपायुक्त पदों की कुछ ही कनिष्ठ आईएएस अधिकारी जिम्मेदारी संभाले हुए है। तीनों निगमों में अतिरिक्त आयुक्त केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार एवं अन्य राज्यों से विभिन्न सेवाओं के अधिकारी नियुक्त है।
प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारियों को अपने मूल विभाग में जाना होगा
नगर निगम के विलय होते ही तीनों नगर निगमों में प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारियों को जल्द अपने मूल विभाग में जाना होगा, क्योंकि वह एक ओर तकनीकी आधार पर नगर निगम में नहीं रह सकते, वहीं दूसरी ओर वह किसी तरह जोड़तोड़ करके नगर निगम में रह गए तो उन्हें वर्तमान पद से छोटे पद पर नियुक्त होना पड़ेगा, क्योंकि नगर निगम के पदों के अनुसार उनकी वरिष्ठता नहीं है। लिहाजा नगर निगम में प्रतिनियुक्ति के कोटे के पदों पर अधिकारियों की नए सिरे से नियुक्ति होगी। इस प्रक्रिया में दो से तीन माह समय लग सकता है।