फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Innocent girl raped and murdered, accused arrested

Delhi News: दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Innocent girl raped and murdered, accused arrested
दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

परिजनों ने शुक्रवार को कराई थी गुमशुदगी, शनिवार दोपहर को यमुना खादर से मासूम का शव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 11 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार रात को मासूम टिफिन के पैसे लेने के लिए पड़ोस में युवक के पास गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया। शनिवार दोपहर को मासूम का शव यमुना खादर से मिला। पुलिस ने बिहार के कटिहार निवासी आरोपी मोहम्मद रिजवान को पकड़ लिया आरोपी की निशानदेही पर कीचड़ और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक मासूम अपने परिवार के साथ जगतपुर विस्तार, वजीराबाद में रहती थी। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। परिवार टिफिन सर्विस चलाते हैं। बृहस्पतिवार को लड़की के पिता उसे पास की एक फैक्टरी में टिफिन के पैसे लेने के लिए भेजा था। इसके बाद मासूम गायब हो गई। परिजन उसकी तलाश करते रहे। इस बीच शुक्रवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। अभी पुलिस व परिवार मासूम को ढूंढ ही रहे थे कि शनिवार दोपहर के समय मासूम का शव वजीराबाद पुश्ता, बांध रोड, यमुना खादर से मिला। शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हुई। दोपहर 3 बजे परिवार ने शव देखकर पहचान की। मासूम की हालत देखकर लग रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच से आरोपी का सुराग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed