फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Initiative to keep minors away from crime

नाबालिगों को अपराध से दूर रखने रखने की पहल

Sat, 18 Dec 2021 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Initiative to keep minors away from crime
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने नाबालिग अपराधियों को अपराध से दूर करने के लिए विशेष पहल की है। पुलिस ने पारस कार्यक्रम के तहत इन नाबालिगों को जिला मुख्यालय में बुलाकर उन्हें जुर्म से दूर रखने का प्रयास किया। जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त ने कहा कि नाबालिगों की आंखें छोटी होती है, मगर उन्हें सपने बड़े रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पिछली गलती को भूलकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करें। कोई भी आदमी बुरा नहीं होता बल्कि समय बुरा होता है।
विज्ञापन

पिछले तीन साल से छोटे-मोटे अपराधों में लिप्त नाबालिग अपराधियों को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से द्वारका जिला पुलिस ने जिला मुख्यालय में पारस कार्यक्रम का आयोजन किया। सेवा भारती दिल्ली एवं ब्रह्मकुमारी संस्था की ओर से इनकी काउंसलिंग कराई गई। ब्रह्मकुमारी संस्था चंडीगढ़ से बीके गौरव ने इन किशोरों को सकारात्मक दिशा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ सेवा भारती दिल्ली प्रचार प्रमुख भूपेंद्र कुमार और उनकी टीम ने काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया। उन्होंने इन नाबालिगों को किन क्षेत्रों में भेजा जाना है व किशोरों के लिए किस तरह काम करना है, इसके बारे में बताया। द्वारका जिला पुलिस ने प्राइमरी स्किल प्राइवेट लिमिटेड की मदद से नाबालिगों को ऑटो रिपेयरिंग कोर्स कराकर उन्हें नौकरी दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed