फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Indian Institute of Mass Communication celebrates National Youth Day

आईआईएमसी में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

Wed, 13 Jan 2021 06:01 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 13 Jan 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Indian Institute of Mass Communication celebrates National Youth Day
आईआईएमसी में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के तौर पर मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वांजलि दी गई। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने स्वामी विवेकानंद के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया एवं उनके विचारों पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर महापुरुष अपने समय की स्थिति के बारे में सोचता, समझता और अपने विचार रखता है और इस संदर्भ में स्वामी विवेकानंद ने मानव समाज की सेवा को महत्वपूर्ण स्थान दिया। युवाओं को सफलता का सूत्र देते हुए विवेकानंद कहते थे कि कोई एक विचार लो और उसे अपनी जिंदगी बना लो।
विज्ञापन


प्रो. द्विवेदी ने कहा कि शांति और सार्वभौमिक भाईचारे का उनका संदेश आज अत्यंत प्रासंगिक है और हम सभी को इन आदर्शों की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में संस्थान के अपर महानिदेशक के. सतीश नम्बूदिरीपाद, प्रो. आनंद प्रधान, प्रो. अनुभूति यादव, प्रो. सुरभि दहिया, प्रो. संगीता प्रणवेंद्र, प्रो. प्रमोद कुमार और प्रो. वीरेंद्र कुमार भारती सहित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया व स्वामी विवेकानंद के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed