फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   India is entering into permanent trade agreements with friendly countries: Piyush Goyal

Delhi News: भारत मित्र देशों के साथ कर रहा स्थायी व्यापार समझौता - पीयूष गोयल

Wed, 10 Sep 2025 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
India is entering into permanent trade agreements with friendly countries: Piyush Goyal
-फिक्की लीड्स कार्यक्रम में वाणिज्य मंत्री ने भारत की वैश्विक व्यापार रणनीति पर खुलकर बात की
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत विकसित देशों की कतार में शामिल होने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिक्की लीड्स 2025 में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मित्र देशों के साथ मजबूत व्यापार साझेदारी हो रही है, जो आम लोगों के लिए रोजगार और विकास के रास्ते खोलेगी। ओमान और ईयू के साथ जल्द ही व्यापार समझौते होने जा रहे हैं।



फिक्की लीड्स कार्यक्रम में वाणिज्य मंत्री ने भारत की वैश्विक व्यापार रणनीति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत अपने मित्र देशों के साथ सक्रिय सहयोग चाहता है, जहां साझेदारियां लंबे समय तक चलेंगी और दोनों पक्षों को फायदा होगा। कई देशों के साथ व्यापार समझौते हो चुके हैं, जो भारत को मजबूत बनाएंगे। ओमान और यूरोपीय संघ के साथ वार्ता तेज चल रही है, यह जल्द पूरी हो जाएंगी। इन देशों ने अगले 15 सालों में विनिर्माण, नवाचार और सेवाओं जैसे क्षेत्रों में 100 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश का वादा किया है। ओमान के साथ व्यापार समझौता भी अंतिम चरण में है और कुछ हफ्तों में साइन हो सकता है। अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत भी चल रही है।
विज्ञापन


ओमान के विदेश व्यापार सलाहकार पंकज खिमजी ने कहा कि टैरिफ से ज्यादा गैर टैरिफ बाधाएं जैसे मानक और छूटें असली चुनौती हैं। इन पर ध्यान देना जरूरी है। मेक्सिको के बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष फ्रांसिस्को सर्वांटेस डियाज ने भारत-मेक्सिको आर्थिक साझेदारी की तारीफ की। उन्होंने कहा, इसे नए क्षेत्रों में फैलाया जा सकता है। इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव जॉन डेंटन ने चैंबर्स, सरकारों और बिजनेस को मिलकर व्यापार लागत कम करने और छोटे उद्यमों को मजबूत बनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में फिक्की अध्यक्ष हर्ष वर्धन अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय संकर, ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन, यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल के चेयर रिचर्ड हील्ड और बीसीजी के एशोक राजानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed