फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   indain software will keep an eye on metro phase-4

Delhi Metro: देसी सॉफ्टवेयर रखेगा मेट्रो फेज-4 पर नजर, साइट पर जाने के जरूरत नहीं रहेगी

Fri, 19 Aug 2022 04:45 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 19 Aug 2022 04:45 AM IST
सार

डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी सभी कॉरिडोर पर कार्यों की प्रगति की निगरानी इसी सॉफ्टवेयर के जरिये कर रहे हैं। दूसरी तरफ अभी तक विक्रेता पोर्टल पर डीएमसीआरसी ने सिर्फ राजस्व रिकार्ड अपलोड था।

विज्ञापन
indain software will keep an eye on metro phase-4
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेट्रो फेज-4 के कॉरिडोर के 3-डी डिजाइन व निर्माण समेत परियोजना के तमाम पहलुओं की ऑनलाइन निगरानी के लिए एक स्वदेशी सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की तरफ से तैयार सिस्टम फॉर ट्रैकिंग एंड मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट (स्टांप) से तकनीकी विशेषज्ञों को साइट पर जाने के जरूरत नहीं रहेगी। वह अपने लैपटॉप, कंप्यूटर व मोबाइल से भी प्रोजेक्ट की रीयल टाइम निगरानी कर सकेंगे।

विज्ञापन


मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि स्टांप को निर्माण संबंधी किसी भी सॉफ्टवेयर के साथ एकीकृत किया जा सकता है। प्रोजेक्ट प्लानिंग, शेड्यूल और थ्री डी बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडलिंग के अलावा मोबाइल एप के जरिये साइट पर चल रही वास्तविक प्रगति भी उपलब्ध रहती है। 
विज्ञापन


डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी सभी कॉरिडोर पर कार्यों की प्रगति की निगरानी इसी सॉफ्टवेयर के जरिये कर रहे हैं। दूसरी तरफ अभी तक विक्रेता पोर्टल पर डीएमसीआरसी ने सिर्फ राजस्व रिकार्ड अपलोड था। इसको भी स्टांप से जोड़ दिया गया है। इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने एकीकृत परियोजना निगरानी सॉफ्टवेयर (आईपीएमएस) का इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सिग्नलिंग और दूरसंचार को भी इसी सॉफ्टवेयर के साथ एकीकृत किया जाना है। डीएमआरसी की यह परियोजना सरकार के डिजिटल इंडिया के साथ-साथ आत्मानिर्भर भारत की दिशा में की जा रही पहल का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। तीन भारतीय कंपनियों के इंजीनियरों ने इस सॉफ्टवेयर को विकसित किया है।


24 घंटे निगरानी, भुगतान पोर्टल को किया गया एकीकृत
विशेष रूप से डिजाइन किए गए डैश बोर्ड और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये परियोजना के तीनों कॉरिडोर की जानकारी हासिल की जा सकती है। फेज-3 तक डीएमआरसी के प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ऑफलाइन की जा रही थी। इस तकनीक से दिल्ली मेट्रो के इंजीनियर को अब समर्पित प्लेटफॉर्म पर कार्यों की प्रगति की निगरानी का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed