फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   increasing covid cases in Delhi arvind kejriwal decided to reserve bed in hospitals

कोरोना मरीजों के लिए बेड आरक्षित: दिल्ली सरकार ने जारी की अस्पतालों की सूची

Mon, 05 Apr 2021 09:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 05 Apr 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
increasing covid cases in Delhi arvind kejriwal decided to reserve bed in hospitals
अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार के 11 अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाए गए हैं। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों के चिकित्सा निदेशकों को आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, 11 सरकारी अस्पतालों में 1540 सामान्य कोविड बेड और 354 वेंटिलेटर बेड बढ़ाए जाने हैं। इन अस्पतालों में वेंटिलेटर बेड की मौजूदा कुल संख्या 276 है, जिसे अब बढ़ाकर 630 कर दिया गया है। वहीं,  सामान्य कोविड बेड्स की कुल संख्या 1370 है जिसे बढ़ाकर 2910 कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन 11 अस्पतालों में से 6  ऐसे भी हैं ,जिन्हें  फरवरी 2021 को नॉन-कोविड घोषित कर दिया गया था, यानी सुधरते हालतों के मद्देनजर कोरोना मरीजों का इलाज यहां बन्द कर दिया गया था। हालांकि एक बार फिर संक्रमण के रफ़्तार पकड़ते ही अब इन अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिये बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अस्पतालों में बढ़े हैं बेड
लोकनायक, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिट, बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल , बुराड़ी अस्पताल, अंबेडकर नगर अस्पताल, जीटीबी, दीन दयाल उपाध्याय, दीप चंद बंधु, संजय गांधी मेमोरियल, आचार्य श्री भिक्षु और एसआरसी अस्पताल।

दिल्ली सरकार ने कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए बेड
 
अस्पताल कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित बेडों की संख्या वेंटीलेटर के साथ आईसीयू बेडों की संख्या   एस्केलेशन के बाद बेडों की संख्या  एस्केलेशन के बाद वेंटीलेटर के साथ आईसीयू बेडों की संख्या
 
एलएनजेपी हॉस्पिटल     300 50 1000  200
आरजीएस हॉस्पिटल 500 200 500 200
बीएसए हॉस्पिटल     50 16 100 30
बुराड़ी हॉस्पिटल 320 10 320 30
अंबेडकर नगर हॉस्पिटल 200 0 200 0
जीटीबी हॉस्पिटल 0 0 500 100
डीडीयू हॉस्पिटल 0 0 100 30
डीसीबी हॉस्पिटल 0 0 100 10
एसजीएम हॉस्पिटल 0 0 20 10
एसबीजी हॉस्पिटल 0 0 20 10
एसआरसी हॉस्पिटल 0 0 50 10
टोटल 1370   2910 630

वहीं राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना के साढ़े तीन हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटों में 3548 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है, जबकि 15 मरीजों की मौत हो गई। मौत का आंकड़ा भी पिछले कई दिनों से 10 से ज्यादा आ रहा है।  

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को 2936 रोगियों को छुट्टी दी गई। दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या अब 6,79,962 हो गई है। इनमें से 6,54,277 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 11,096 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.63 फीसदी है और कुल संक्रमण दर 4.54 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 14,589 हो गई है। इनमें से 2975 मरीज अस्पतालों में भर्ती है। कोविड केयर केंद्रों में 34 और होम आईसोलेशन में 7983 रोगियों का इलाज किया जा रहा है।
   
विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 64,003 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर तरीके से 43,960 और रैपिड एंटीजन से प्रणाली से 20043 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 49 लाख 71 हजार सात सौ 59 सैंपल की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed