{"_id":"612a05d3f39f02195852c483","slug":"income-tax-department-raids-on-44-locations-to-nab-the-steel-manufacturers-group-a-case-of-unaccounted-wealth-of-175-5-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग : स्टील निर्माता समूह की धरपकड़ के लिए 44 ठिकानों पर छापेमारी, 175.5 करोड़ की बेहिसाब संम्पत्ति का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग : स्टील निर्माता समूह की धरपकड़ के लिए 44 ठिकानों पर छापेमारी, 175.5 करोड़ की बेहिसाब संम्पत्ति का मामला
Sat, 28 Aug 2021 03:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 28 Aug 2021 03:15 PM IST
सार
आयकर विभाग ने 25 अगस्त को इस मामले में छापेमारी की थी। वित्त मंत्रालय का कहना है कि करोड़ों के लेन-देन, आभूषणों समेत 175.5 करोड़ की सम्पत्ति का पता चल पाया है।
विज्ञापन
income tax department
- फोटो : wiki
विस्तार
बेहिसाब सम्पत्ति व करोड़ों की लेन-देन मामले में आयकर विभाग ने एक स्टील निर्माता समूह के खिलाफ 25 अगस्त को महाराष्ट्र व गोवा के 44 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। यह जानकारी शनिवार को वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस समूह की अब तक 175.5 करोड़ की बेहिसाब संम्पत्ति का पता चल पाया है। इसमें नकदी, ज्वैलरी और करोड़ों का लेने-देन शामिल है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस समूह के खिलाफ अभी भी तलाशी अभियान जारी है और कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र व गोवा का है गैंग
वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जिस गैंग की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, वह महाराष्ट्र व गोवा का है। जानकारी के अनुसार ये सभी पुणे, नासिक, अहमदाबाद व गोवा में व्यापार करते हैं। इनकी धरपकड़ के लिए अब तक 44 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई है।
विज्ञापन