फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   In Tihar, the eyes of the 'third eye' will be on the prisoners all the time

Delhi News : तिहाड़ में कैदियों पर हर वक्त रहेगी ‘तीसरी आंख’ की नजर

Sun, 10 Jul 2022 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Jul 2022 05:23 AM IST
सार

जेल में फेस रिकॉग्निशन कैमरा लगाने के लिए सर्वे का काम पूरा। 

विज्ञापन
In Tihar, the eyes of the 'third eye' will be on the prisoners all the time
तिहाड़ जेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

तिहाड़ जेल प्रशासन सुरक्षा बेहतर करने के लिए चप्पे-चप्पे पर फेस रिकग्निशन कैमरा लगाएगा। इससे कैदियों की हर वक्त निगरानी रखी जा सकेगी। इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो गया है। 

विज्ञापन


जेल प्रशासन की ओर से तिहाड़ जेल परिसर के अलावा  रोहिणी और मंडोली जेल में सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। बावजूद इसके कैदी कई बार मारपीट और जेल में रहकर बाहर वारदात करने की साजिश रचते रहते हैं। सीसीटीवी होने के बाद भी उनकी तत्काल पहचान नहीं हो पाती। इसके लिए जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इतने वक्त में वह अपने मंसूबे में कामयाब हो जाता है। 
विज्ञापन


ऐसे में जेल प्रशासन ने जेल के अंदर फेस रिकग्निशन कैमरा लगाने का फैसला किया है। इसके लिए तीनों जेलों का सर्वे करवाया गया है। शुरुआत में कैमरा किस जगह पर बेहतर परिणाम दे सकता है, उसके आधार पर हर जेल में पांच-पांच प्वाइंट की पहचान की गई है। पहले फेज में इन जगहों पर कैमरे लगेंगे। इसके बाद इन कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल के एक अधिकारी का कहना है कि कैमरों को ऐसे स्थान पर लगाया जाएगा, जहां कैदियों का आना जाना है और कुछ ऐसी जगहें भी होगी जहां जाकर कैदी गुपचुप तरीके से किसी भी वारदात की साजिश रचने की कोशिश करते हैं। जेल अधिकारी का कहना है कि शुरुआत में हर एक जेल में पांच फेस रिकग्निशन कैमरा लगाने का प्रस्ताव है और जरूरत पड़ने पर इसमें इजाफा किया जा सकता है।


हर हरकत का चल जाएगा पता
जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कैमरे लगाने का मकसद यह देखना है कि कैदी जेल में किन-किन जगहों पर जाकर कैदियों से मिलते-जुलते हैं। चेहरा पहचानने वाला कैमरा इन कैदियों पर नजर रखेगा। इससे तुरत पता चल जाएगा कि संबंधित कैदी कहा गया और किससे मुलाकात की। इसके बाद जेल के अधिकारी ऐसे कैदियों पर निगरानी शुरू कर देंगे, जिससे किसी भी घटना के होने से पहले ही रोक लगाई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed