फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   In the next two years, aap will fight in six states

अगले दो साल में छह राज्यों में ताल ठोकेगी आप

Fri, 29 Jan 2021 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
In the next two years, aap will fight in six states
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अगले दो साल में छह राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी। आप पंजाब समेत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव में उतरेगी। आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बृहस्पतिवार को पार्टी संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान किया। बकौल केजरीवाल, देशवासी आज उम्मीद भरी नजरों से आप की ओर देख रहे हैं। दिल्ली सरकार के कामों के दम पर आप इन चुनावों में किला फतह करेगी। केजरीवाल ने इस मौके पर दिल्ली सरकार के कामों को गिनवाया।
विज्ञापन

एनएच-48 से सटे कापसहेड़ा स्थित कैलिस्टा रिजॉर्ट में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की 9वीं बैठक में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की तरह अन्य राज्यों की जनता को भी 24 घंटे फ्री बिजली व पानी, अच्छे स्कूल और अस्पताल चाहिए। देशवासियों की इस तरह की सोच आप के लिए अहम है। सिर्फ आप के पास ही 21वीं व 22वीं सदी के भारत निर्माण का विजन है। बाकी दल पास कोई विजन नहीं है। उन्होंने इस मौके पर आप के सियासी सफर पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही कहा कि सिर्फ आप ही अपने काम के नाम पर वोट मांगती है। दूसरी पार्टियां हिंदू-मुसलमान, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य की राजनीति करती हैं।
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि अगले दो साल के अंदर देश में होने वाले सभी चुनावों में उतरने का आप ने फैसला लिया है। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात शामिल हैं। चुनाव लड़ने के फैसले पर केजरीवाल की दलील थी कि दिल्ली मिनी इंडिया सरीखी है। दिल्ली आने वाले लोग कहते हैं कि उनको भी बिजली 24 घंटे और मुफ्त चाहिए, अच्छे स्कूल, अस्पताल और फ्री दवाइयां चाहिए। अच्छी सड़क और अच्छा पानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह जनता के बीच जाएं। देशवासी आप का स्वागत करने को तैयार है। कार्यकर्ताओं को बस यह दिखाना है कि आम आदमी पार्टी हर जगह पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed