Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   In the coming days, the temperature will drop below 8 degrees, increasing the chill.

Delhi News: आने वाले दिनों में 8 डिग्री के नीचे पहुंचेगा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन

Wed, 12 Nov 2025 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
In the coming days, the temperature will drop below 8 degrees, increasing the chill.
-3 से 18 तक दिन का तापमान 24 से 27 और न्यूनतम 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में आने वाले दिनों में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचेगा। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 से 18 नवंबर तक दिन का तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम से रहने की संभावना जताई गई है। रफ्तार सामान्य तौर पर 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। ठंडी उत्तरी हवाओं के चलते सुबह और देर शाम ठिठुरन महसूस होगी। वहीं, 13 से 16 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाई रहेगी। 17 और 18 नवंबर को हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। ऐसे में सुबह दृश्यता थोड़ी कम हो सकती है।

राजधानी में खिली धूप के बावजूद सर्दी बढ़ गई है। ऐसे में न्यूनतम के साथ-साथ अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो रही है। बुधवार को सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ। हांलाकि लोगों को दिन में भी ठंड महसूस हो रही थी। इसी बीच अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 3.1 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 93 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 38 प्रतिशत रही। वहीं,आया नगर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड में 10.6, पालम में 12.1 और रिज में 11.2े न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को सुबह धुंध व कोहरा के साथ आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed