{"_id":"60b908b18ebc3e2db80cfe57","slug":"imran-pratapgarhi-appointed-as-national-minority-cell-chairman-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस: इमरान प्रतापगढ़ी बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक इकाई के चेयरमैन, इमरान मसूद को मिला दिल्ली का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस: इमरान प्रतापगढ़ी बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक इकाई के चेयरमैन, इमरान मसूद को मिला दिल्ली का प्रभार
Thu, 03 Jun 2021 10:22 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:22 PM IST
सार
मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को भारतीय कांग्रेस समिति के अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं कांग्रेस नेता इमरान मसूद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में राष्ट्रीय सचिव के साथ ही दिल्ली का प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
Imran pratapgarhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उर्दू और हिंदी के मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को भारतीय कांग्रेस समिति के अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं कांग्रेस नेता इमरान मसूद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में राष्ट्रीय सचिव के साथ ही दिल्ली का प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन सचिवों की नियुक्ति की है। लोकसभा सदस्य अलका को छत्तीसगढ़ के लिए सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही झारखंड की विधायक दीपिका पांडे सिंह को उत्तराखंड, इमरान मसूद को दिल्ली और बृजलाल खाबरी को बिहार के लिए सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
इमरान प्रतापगढ़ी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर मनाई खुशी
गुरुग्राम जिला कांग्रेस यूथ अध्यक्ष मुबारिक एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का फैसला सही है। इससे पूरे भारतवर्ष के अल्पसंख्यक समुदाय में अच्छा संदेश जाएगा। इससे पार्टी को भविष्य में फायदा होगा।
विज्ञापन
अल्पसंख्यकों के मुद्दों को इमरान प्रतापगढ़ी अच्छे से पार्टी के सामने रख पाएंगे। यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन सिंगारिया ने बताया कि इमरान प्रतापगढ़ी एक प्रखर वक्ता है उन्हें न केवल देश बल्कि दुनिया शायर के तौर पर सुनती और देखती है। उनकी आवाज लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाने का फैसला एक अच्छा कदम है।