{"_id":"61717ad336af245ad120f728","slug":"iit-counselling-first-round-of-mock-seat-allotment-today-ashram-news-noi611631630","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी काउंसलिंग : मॉक सीट अलॉटमेंट का पहला राउंड आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी काउंसलिंग : मॉक सीट अलॉटमेंट का पहला राउंड आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आईआईटी काउंसलिंग में अब छोटी सी गलतियों से किसी की सीट नहीं जाएगी। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा ) 2021 की ऑनलाइन काउंसलिंग से पहले गलतियों के सुधार के लिए दो मॉक सीट अलॉटमेंट राउंड हो रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को पहला मॉक सीट अलॉटमेंट राउंड सुबह 10 बजे जारी होगा। इसके आधार पर विद्यार्थियों को शाम पांच बजे तक मनपसंद संस्थान भरना होगा।
इसी के आधार पर 27 अक्तूबर को जोसा 2021 की काउंसलिंग के पहले राउंड की सीट अलॉट होगी। आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी समेत 114 केंद्रीय तकनीकी संस्थानों की करीब 53 हजार सीटों पर जोसा 2021 की ऑनलाइन काउंसलिंग में दाखिले होंगे।
छोटी-छोटी जानकारियां जोसा वेबसाइट से प्राप्त करेें
जेईई एडवांस्ड-2021 के सफल उम्मीदवार जोसा की ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग ले रहे हैं। इसी के माध्यम से उन्हें जेईई एडवांस्ड की मेरिट के आधार पर आईआईटी और कोर्स मिलेगा। हालांकि छात्र काउंसलिंग में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से लेकर अन्य जानकारियों के अभाव में गलतियां करते हैं और सीट चली जाती है। पिछले सालों में इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए आईआईटी प्रबंधन ने हर छोटी-बड़ी जानकारियों को जोसा 2021 की वेबसाइट अपलोड कर दिया है ताकि बिना किसी मदद के छात्र काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया में भाग ले सके।
विज्ञापन
आईआईटी प्रबंधन का कहना है कि मॉक सीट अलॉटमेंट में ही छात्र सीट आवंटन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें उन्हें क्या कॉलेज ब्रांच मिल सकती है, उसका पता चल जाएगा। इसके आधार पर अपनी पसंद के आईआईटी, ब्रांच प्राथमिकता सूची में बदलाव कर सकते हैं।