फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ignou to start msc in environmental sciences program from coming session

इग्नू से अब एमएससी एन्वायरमेंटल साइंस करने का मौका

Sat, 20 Feb 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
ignou to start msc in environmental sciences program from coming session
नई दिल्ली। यदि आपकी रुचि पर्यावरण प्रबंधन और इससे जुड़े विषयों में है तो फिर इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) आपको एमएससी एन्वायरमेंटल साइंस में पढ़ाई का मौका देने जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 से विश्वविद्यालय एमएससी एंवायरमेंटल साइंस में डिग्री प्रोग्राम शुरू कर रहा है। इस क्षेत्र रोजगार और शोध क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं हैं। दाखिले के लिए बीएससी पास होना जरूरी है।
विज्ञापन

स्कूल ऑफ इंटर-डिसिप्लनरी और ट्रांस -डिसिप्लनरी स्टडीज कीे ओर से एमएससी एंन्वायरमेंटल साइंस (एमएससीईएनवी) प्रोग्राम शुुरू किया जा रहा है। इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, दुनियाभर के देश ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण को लेकर चिंतित हैं। पर्यावरण में बदलाव को समझना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

इस डिग्री प्रोग्राम में पर्यावरण से संबंधित मुद्दों के अलावा एक समग्र वैज्ञानिक और स्थायी पर्यावरण प्रबंधन रणनीति के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा। इसके अलावा सामाजिक व आर्थिक कारणों और प्राकृतिक पर्यावरण के प्रदूषण और गिरावट की विशेषताओं के बारे में भी पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 तक ऑनलाइन करना होगा आवेदन
दाखिले के लिए छात्र को 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) में डिग्री मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र और इस डिग्री प्रोग्राम व पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारियां इग्नू के पोर्टल https:ignouadmission.samarth.edu.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed