फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IGI became the first airport to run on renewable energy, now turning to e-vehicles

IGI Airport : अक्षय ऊर्जा से संचालित पहला एयरपोर्ट बना आईजीआई, अब ई-वाहनों की ओर रुख

Thu, 23 Jun 2022 04:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 04:51 AM IST
सार

हवाईअड्डे की कुल बिजली की छह फीसदी ऊर्जा एयरसाइड और कार्गो टर्मिनलों की छतों पर लगे सोलर पैनल से होती है। वहीं, जल ऊर्जा से शेष 94 फीसदी बिजली मिल रही है। इससे आईजीआई पर सालाना दो लाख टन कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन कम होगा।

विज्ञापन
IGI became the first airport to run on renewable energy, now turning to e-vehicles
सौर ऊर्जा file pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट अक्षय ऊर्जा से जरूरतें पूरी करने वाला देश का पहला हवाईअड्डा बन गया है। यहां एक जून से केवल जल-सौर ऊर्जा इस्तेमाल की जा रही है। यह एयरपोर्ट पर 2030 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य पाने की दिशा में बड़ा कदम है। 

विज्ञापन


हवाईअड्डे की कुल बिजली की छह फीसदी ऊर्जा एयरसाइड और कार्गो टर्मिनलों की छतों पर लगे सोलर पैनल से होती है। वहीं, जल ऊर्जा से शेष 94 फीसदी बिजली मिल रही है। इससे आईजीआई पर सालाना दो लाख टन कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन कम होगा। इसके लिए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. व जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. ने बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 
विज्ञापन


परिवहन बेड़े में शामिल किए जाएंगे 62 इलेक्ट्रिक वाहन
हरित परिवहन कार्यक्रम के तहत चरणबद्ध तरीके से डीजल और पेट्रोल वाहनों पर निर्भरता खत्म की जाएगी। पहले चरण में 62 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जाएंगे, जिन्हें अगले 3-4 महीनों में बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 14001:2015 प्रमाणपत्रों के साथ प्रमाणित है। जीरो लिक्विड डिस्चार्ज, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर, 90 लाख लीटर स्टोरेज टैंक सहित एकल उपयोग वाले प्लास्टिक मुक्त हवाई अड्डा बनने की दिशा में पहल की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed