{"_id":"606a1b578ebc3ec4477c59e9","slug":"if-you-refuse-to-raid-then-vandalism-in-the-bar-fiercely-ashram-news-noi575274858","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंग करने से मना किया तो बार में जमकर की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़दंग करने से मना किया तो बार में जमकर की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। हौजखास स्थित एक बार कम रेस्तरां में 18 से ज्यादा युवकों ने मामूली बात पर जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। आरोपियों ने बार में आए मेहमानों के साथ भी मारपीट की। साथ ही मैनेजर के सिर पर फावड़े से हमला किया। वारदात के बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बार मैनेजर की गलती यह थी कि उसने युवकों को हुड़दंग मचाने से मना किया था और समय होने पर बार के बंद होने की बात कही थी। सभी घायलों का एम्स के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जिम मालिक तनवीर को गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 12 से ज्यादा आरोपियों की पहचान हो गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की सूचना के बाद सफदरजंग एंक्लेव थाने की पुलिस ने करीब तीन दिन बाद बार के मैनेजर 30 वर्षीय मेहुल सिंह राणा के बयान पर आईपीसी की धारा 308, 323, 341, 427 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हौजखास गांव में स्थित माफी ओसो बार एंड रेस्तरां स्थित है। बार के मैनेजर ने शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 31 मार्च देर रात करीब 12.50 बजे बार के बाउंसर सचिन सिंघल ने उन्हें बताया कि तीन-चार लड़के नशे में काफी बदतमीजी कर रहे हैं। जब वे वहां पहुंचे तो पता चला कि हौजरानी का रहने वाला तनवीर नामक युवक अपने साथियों के साथ बदतमीजी कर रहा था। तनवीर को समझाने का प्रयास किया गया। वह नहीं माना तो बार के बाउसरों ने उसे साथियों के साथ बार से बाहर कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी तनवीर कुछ ही देर में अपने करीब डेढ़ दर्जन साथियों के साथ बार में जबरन घुस आया और मैनेजर से लेकर कर्मचारियों और बाउंसर पर हमला कर दिया।