फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ICAI exams to be conducted from December exam centers increased 

आईसीएआई: परीक्षा कक्ष में दो सीटों के बीच पर्याप्त अंतर होगा, सामाजिक दूरी के सभी उपायों का करना होगा पालन

Mon, 08 Nov 2021 08:54 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 08 Nov 2021 08:54 PM IST
सार

छात्रों को अपने जिले से बाहर यात्रा ना करनी पड़े इसलिए परीक्षा सेंटरों को बढ़ाया गया है। उन्हें सामाजिक दूरी के सभी उपायों का पालन करना होगा। अपनी पहचान बताने और हस्ताक्षर के समय ही फेस मास्क हटाने की मंजूरी होगी।
 

विज्ञापन
ICAI exams to be conducted from December exam centers increased 
icai

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया(आईसीएआई) की ऑफलाइन परीक्षाएं दिसंबर में शुरु होने जा रही हैं। आईसीएआई ने इन परीक्षाओं को लेकर परीक्षार्थियों व परीक्षा केंद्र अधिकारियों केलिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संस्थान दिसंबर 2021 में होने वाली सीए परीक्षाओं के सुरक्षित संचालन के लिए हर संभव उपाय कर रहा है। परीक्षार्थियों को अपने जिले से बाहर यात्रा ना करनी पड़े, इसके लिए परीक्षा सेंटरों की संख्या को भी बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन


परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों में संस्थान ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को सामाजिक दूरी के सभी उपायों का पालन करना होगा। परीक्षा कक्ष में अपनी पहचान बताने और हस्ताक्षर के समय ही छात्रों को फेस मास्क हटाने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा के दौरान छात्रों को चेहरे पर मास्क लगाकर व फेस शील्ड लगाकर रखना होगा। 
विज्ञापन


कक्ष के अंदर हाथ में दस्ताने, व्यक्तिगत पारदर्शी पानी की बोतल, व्यक्तिगत हैंड सैनिटाइजर और परीक्षा से संबंधित दस्तावेज ले जाने होंगे। छात्रों को केंद्र पर भीड़ से बचने के लिए और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए रिपोर्टिंग समयानुसार पहुंचने केलिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा उनमें कोई लक्षण नहीं है या वे कोविड-19 बीमारी से पीड़ित नहीं हैं। परीक्षा केंद्र के मेन गेट पर छात्रों को थर्मल तापमान स्कैनिंग और हाथों को सेनिटाइज करने की प्रक्रिया से गुजरना होगा। शरीर का तापमान तय सीमा से अधिक होने पर छात्रों व अन्य परीक्षा अधिकारियों को केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed