{"_id":"633d0cee114aa64ade12d13a","slug":"i-won-t-let-free-electricity-stop-aap-s-plans-for-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं फ्री बिजली रुकने नहीं दूंगा: गुजरात को पसंद आ रही 'आप' की योजनाएं, केजरीवाल का बीजेपी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं फ्री बिजली रुकने नहीं दूंगा: गुजरात को पसंद आ रही 'आप' की योजनाएं, केजरीवाल का बीजेपी पर हमला
Wed, 05 Oct 2022 10:23 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:23 AM IST
सार
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार बनने पर एक मार्च से आपकी भी बिजली फ्री होगी। टैक्स और महंगाई कम की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नहीं चाहती की दिल्लीवासियों को फ्री बिजली मिले इसलिए उपराज्यपाल ने षड्यंत्र रचा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोगों को ‘आप’ की फ्री बिजली गारंटी खूब पसंद आ रही है। इसलिए बीजेपी दिल्ली में फ्री बिजली रोकना चाहती है। दिल्ली के लोग भरोसा रखना, मैं आपकी फ्री बिजली किसी हालत में रुकने नहीं दूंगा।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार बनने पर एक मार्च से आपकी भी बिजली फ्री होगी। हर चीज पर इतना टैक्स लगा दिया गया और महंगाई बढ़ी। लोगों का खून चूस रहे हैं। अगर मैं लोगों की बिजली फ्री करके थोड़ी राहत देता हूं तो वो भी बर्दाश्त नहीं होता। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को ना जाने क्या समस्या है कि हर बड़े त्योहार पर कोई न कोई संकट पैदा की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने भाजपा के एक षड्यंत्र में शामिल होकर वो काम किया है जिसकी कोशिश भाजपा कई वर्षों से कर रही थी। पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि आम लोगों खासतौर पर कमजोर वर्ग के लिए मिलने वाली सब्सिडी और सहूलियतें खत्म करने का भाजपा प्रयास कर रही है। इसके तहत पहले सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गई।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के विजय रथ को रोकने के लिए भाजपा ने दिल्ली में मुफ्त बिजली खत्म करने के लिए बड़ा षड़यंत्र रचा है। दिल्ली में करीब 56 लाख उपभोक्ताओं में से 30 लाख का बिजली बिल शून्य आता है। गुजरात के हर शहर और गांव में चर्चा है कि दिसंबर में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। दिल्ली, पंजाब के बाद गुजरात में भी आम आदमी पार्टी की सरकार मुफ्त बिजली देगी। भाजपा की केंद्र सरकार और एलजी कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन आप की सरकारें अपने हर राज्य में मुफ्त बिजली देगी।
विज्ञापन
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश में कई योजनाओं को खत्म करवाने की साजिश की। इनमें मुफ्त शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं, दिल्ली और पंजाब में मुफ्त बिजली, दिल्ली में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा जैसी योजनाएं शामिल हैं। कमजोर वर्ग को मिल रही मुफ्त सुविधा को रेवड़ी कहकर गरीबी का मजाक उड़ाया गया। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने कोरोना के चलते आर्थिक तंगी झेल रहे दिल्ली के लोगों के खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र रचा है।