फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Husband threw acid on woman burn face admitted in Safdarjung hospital Swati Maliwal met the victim

फरीदाबाद: पति ने महिला पर फेंका तेजाब, झुलसा चेहरा, सफदरजंग में कराया भर्ती, स्वाति मालीवाल ने पीड़िता से की मुलाकात

Fri, 23 Jul 2021 07:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 23 Jul 2021 07:18 PM IST
सार

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार पीड़िता का चेहरा 35 प्रतिशत झुलस गया है और वह अभी बातचीत करने की हालत में नहीं है। महिला ने घटना के बाद पड़ोसी को बताया था कि उसके पति ने उसके मुंह पर तेजाब फेंक दिया है। 

विज्ञापन
Husband threw acid on woman burn face admitted in Safdarjung hospital Swati Maliwal met the victim
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

फरीदाबाद के हरकेश नगर में एक महिला पर उसके पति द्वारा तेजाब और गर्म तेल फेंकने पर घायल हुई पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने हरियाणा पुलिस से कार्रवाई करने का आग्रह किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पीड़िता से अस्पताल जाकर मुलाकात की।

विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार पीड़िता का चेहरा 35 प्रतिशत झुलस गया है और वह अभी बातचीत करने की हालत में नहीं है। महिला ने घटना के बाद पड़ोसी को बताया था कि उसके पति ने उसके मुंह पर तेजाब फेंक दिया है। 
विज्ञापन


वहीं अस्पताल आए महिला के बेटे ने बताया कि पहले भी उसके पिता ने उसकी मां को बहुत बुरी तरह से मारा पीटा था। दिल्ली महिला आयोग की टीम ने हरियाणा पुलिस को इस बात की जानकारी दी है और हरियाणा पुलिस ने अपनी एक टीम अस्पताल भेजी। दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से मामले में जल्द मामला दर्ज करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाति मालीवाल ने कहा कि एक के बाद एक तीसरे दिन हम महिलाओं को एसिड का शिकार बनते देख रहे हैं। इससे साबित हो रहा है कि देश में किसी को कानून का डर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed