फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   husband killed his wife on suspicion of having an affair in Bawana

कातिल पति: गैर मर्दों से संबंध की लगी भनक, जंगल ले जाकर की रॉड से हत्या, थाने पहुंच बोला साबह...पत्नी लापता है

Sat, 10 Jun 2023 05:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 05:47 PM IST
सार

बवाना इलाके में दूसरे लड़कों से अफेयर के शक में युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घूमने के बहाने बवाना के जंगल में ले जाकर रॉड मारकर कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद विजय विहार थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा दी।

विज्ञापन
husband killed his wife on suspicion of having an affair in Bawana
दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विजय विहार इलाके में दूसरे लड़कों से अफेयर के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी अपनी पत्नी को घूमने के बहाने बवाना के जंगल में ले गया और वहां लोहे के रॉड से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विजय विहार थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत कर दी। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता की बातों पर शक हुआ और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

विज्ञापन

हत्या के बाद पुलिस ने जांच की शुरू
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुध विहार निवासी सत्यपाल (35) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्यपाल ने 5 जून को अपनी पत्नी रजनी (32) की गुमशुदगी की शिकायत विजय विहार थाने में की। पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए 8 जून को उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान वह पुलिस के सवालों का वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा था। जिसकी वजह से पुलिस को सत्यपाल पर शक हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति ने कबूला अपना गुनाह
कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि 4 जून को ही उसने बवाना इलाके के जंगल में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने तुरंत बवाना थाना पुलिस से संपर्क किया। बवाना थाना पुलिस ने बताया कि 6 जून को जंगल से एक महिला का शव मिला था। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को ले जाकर शव की पहचान करवाई।

विज्ञापन

पूछताछ में हत्या की वारदात का किया खुलासा
आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसने पत्नी को तीन चार लड़कों से बात करते देखा लिया था। उसके बाद उसने पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई। वह घटना से पहले ही लोहे के रॉड को जंगल में छिपा दिया था। 4 जून को घुमाने के बहाने उसे वहां ले गया और रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को उसपर शक न हो इसलिए अगले दिन उसकी गुमशुदगी की शिकायत विजय विहार थाने में कर दी। पुलिस ने इस खुलासे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी टेंट हाउस में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed