फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   husband killed his wife by pushing her off from mountain in nainital

हैवान पति: पहले दुष्कर्म, फिर शादी की और पहाड़ से धक्का देकर कर दी पत्नी की हत्या, मोबाइल से खुला राज

Tue, 27 Jul 2021 12:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Jul 2021 12:50 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने पिछले साल एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। अगस्त में पुलिस ने युवक को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुछ दिन बाद महिला ने शपथ पत्र देते हुए कहा कि वह आरोपी से शादी कर रही है। जिसकी वजह से युवक जेल से बाहर आ गया और अक्तूबर माह में दोनों ने शादी कर ली। 
 

विज्ञापन
husband killed his wife by pushing her off from mountain in nainital
गिरफ्तारी - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक महिला ने दुष्कर्म करने वाले जिस युवक के साथ शपथ पत्र देकर शादी की, उसी युवक ने टीकाकरण के बहाने उसे नैनीताल ले जाकर उसे पहाड़ से धक्का देकर जान ले ली। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब महरोला के परिवार वालों ने द्वारका अदालत में याचिका देकर पति पर ही बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें महिला की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। डाबड़ी थाना पुलिस नैनीताल में मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने पिछले साल एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। अगस्त में पुलिस ने युवक को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुछ दिन बाद महिला ने शपथ पत्र देते हुए कहा कि वह आरोपी से शादी कर रही है। जिसकी वजह से युवक जेल से बाहर आ गया और अक्तूबर माह में दोनों ने शादी कर ली। 
विज्ञापन


कुछ दिनों तक दंपती के बीच संबंध ठीक रहे और फिर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। जून माह में झगड़े के बाद मायके में आकर रहने लगी। युवक ने उसे कई बार मायके से लाने की कोशिश की। लेकिन परिवार वाले महिला को भरपेट खाना नहीं देने और लड़ाई झगड़ा की बात कहकर उसे नहीं जाने दे रहे थे। बाद में युवक पत्नी को मनाकर अपने घर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद परिजन महिला से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनकी बात नहीं हो पाई। परिजनों ने द्वारका अदालत में गुहार लगाई। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो अंतिम बार दंपती का लोकेशन नैनीताल का मिला। उसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने महिला की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि 11 जून को टीकाकरण के बहाने पत्नी को नैनीताल ले गया जहां उसने पहाड़ से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी के निशानदेही पर महिला का शव तलाशने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed