{"_id":"6a43068b29159e7b9208d395","slug":"husband-extorted-50-lakh-rupees-contracted-to-murder-mother-in-law-accused-wife-gogi-gang-members-arrested-in-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पति से 50 लाख की रंगदारी, सास की हत्या के लिए दी सुपारी; गोगी गैंग के गुर्गे समेत आरोपी पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पति से 50 लाख की रंगदारी, सास की हत्या के लिए दी सुपारी; गोगी गैंग के गुर्गे समेत आरोपी पत्नी गिरफ्तार
Tue, 30 Jun 2026 05:28 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:28 AM IST
सार
पारिवारिक विवाद में पति से 50 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने और सास की हत्या कराने की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में कारोबारी की पत्नी सपना जैन और हरियाणा के सोनीपत निवासी रजत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पारिवारिक विवाद में पति से 50 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने और सास की हत्या कराने की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में कारोबारी की पत्नी सपना जैन और हरियाणा के सोनीपत निवासी रजत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रजत गोगी गैंग का सक्रिय गुर्गा है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त प्रवीणकुमार त्रिपाठी ने बताया कि 14 जून को लक्ष्मी नगर के थोक कारोबारी को अमेरिका के नंबर से धमकी भरे कॉल और संदेश मिले थे। कॉल करने वाले ने खुद को गोगी गैंग का बदमाश बताते हुए 50 लाख की रंगदारी मांगी। आरोपियों ने कारोबारी के घर की तस्वीरें और लोकेशन भी भेजीं, जिससे मामला गंभीर हो गया। कारोबारी की शिकायत पर पहले लक्ष्मी नगर थाने में केस दर्ज हुआ। बाद में जांच स्पेशल सेल को सौंप दी गई।
विज्ञापन
फोन ने उगला राज :
जांच के दौरान पुलिस को रजत के मोबाइल फोन में कारोबारी की पत्नी सपना और साली के साथ हुई बातचीत और चैट मिली। सपना की छोटी बहन की रजत से दोस्ती थी। इसी माध्यम से सपना ने पति को सबक सिखाने और सास की हत्या कराने की साजिश रची।
विज्ञापन
अमेरिका में बैठे गैंगस्टर कर्मवीर पहलवान के नाम से मांगी रंगदारी
तकनीकी निगरानी और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 25 जून को रजत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुद को गोगी गैंग का बदमाश बताया। यह भी बताया कि वह जेल में बंद गैंगस्टर रोहित मोई के लिए भी काम करता है। इस मामले में अमेरिका में बैठे गैंगस्टर कर्मवीर पहलवान के नाम से रंगदारी मांगी गई।
मोटी रकम वसूलना और पति पर हमला करवाना चाहती थी
पुलिस का दावा है, सपना लगातार रजत को घर की तस्वीरें, लोकेशन और अन्य जानकारियां भेज रही थी। वह सास की हत्या कराना चाहती थी, जबकि पति से मोटी रकम वसूलने के साथ उन पर हमला भी करवाना चाहती थी।
2006 में शादी...दो बच्चे :
सपना और उसके पति के बीच अरसे से पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला अदालत में है। दोनों की शादी वर्ष 2006 में हुई थी। उनके 17 व 15 वर्ष के दो बच्चे हैं।