फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Husband convicted of attempted murder

Delhi News: पति को हत्या के प्रयास में दोषी ठहराया

Fri, 14 Nov 2025 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Husband convicted of attempted murder
नई दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के मामले में हत्या के प्रयास का दोषी ठहराया है। घटना 24 जून, 2022 की है, जब आरोपी ने व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े पत्नी का पीछा कर उसके पेट और पसलियों में कई बार चाकू घोंपा था। अदालत ने कहा कि हमले की गंभीरता और महत्वपूर्ण अंगों पर लगी चोटें हत्या के स्पष्ट इरादे को दर्शाती हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ट्विंकल वाधवा की अदालत में चल रहे मामले में आरोपी सुरेंद्र पर शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद महिला ऑटोरिक्शा से ऑफिस जा रही थी। आरोपी ने पीछा किया और राहगीरों के हस्तक्षेप से पहले कई वार किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed