फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   husband attacked by knife over create disturbance on his sleep in delhi

नींद से जगाना पड़ा भारी: सो रहे पति को पत्नी ने उठाया तो चाकू से कर दिए ताबड़तोड़ वार, महिला की हालत नाजुक

Sat, 12 Jun 2021 08:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Jun 2021 08:41 PM IST
सार

महिला संजना (32) को गंभीर हालत में हेड गेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पति गौतम (34) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
husband attacked by knife over create disturbance on his sleep in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक महिला ने अपने पति को नींद से क्या जगा दिया, उसने चाकू से पत्नी पर हमला ही कर दिया। आरोपी ने पीड़िता के हाथ, पीठ, जांघ और पैर पर करीब आधा दर्जन चाकू से वार किए। शोर-शराबा हुआ तो पड़ोसियों ने पीड़िता की जान बचाई। 

विज्ञापन


महिला संजना (32) को गंभीर हालत में हेड गेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पति गौतम (34) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता संजना परिवार के साथ कौशिकपुरी में रहती है। इसके परिवार में पति गौतम कुमार व तीन बच्चे हैं। पति गौतम नौकरी करता था। लेकिन नशे की लत की वजह से उसने नौकरी छोड़ दी थी। आरोप है कि वह शराब पीकर दिनभर घर में सोता रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को गौतम घर में सो रहा था। उसकी पत्नी ने उसे उठने के लिए कहा तो आरोपी भड़क गया। वह गाली-गलोज करने लगा। संजना ने पति से कुछ काम करने के लिए कह दिया। इस बात पर आरोपी और भड़क गया। उसने घर में ही रखा चाकू निकाला और संजना पर हमला करना शुरू कर दिया। हमले में संजना बुरी तरह जख्मी हो गई। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने संजना की जान बचाई। इसके बाद पड़ोसियों ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने संजना का बयान लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed