{"_id":"60c0b7be604dc056ed5a9625","slug":"husband-arrested-for-killing-his-two-months-pregnant-wife-in-doubt-of-extra-marital-affairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात: अवैध संबंध के शक में गर्भवती पत्नी का किया कत्ल, आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात: अवैध संबंध के शक में गर्भवती पत्नी का किया कत्ल, आरोपी पति गिरफ्तार
Wed, 09 Jun 2021 06:14 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 09 Jun 2021 06:14 PM IST
सार
पति को शक था कि पत्नी के किसी और के साथ संबंध हैं। इसी शक में उसने दो माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्विकार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अवैध संबंध है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार तड़के हुई। उन्होंने बताया कि इनकी शादी करीब नौ महीने पहले हुई थी और मंगलवार को दोनों में झगड़ा हुआ था जिसके बाद आरोपी दिलशाद ने अपनी 20 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि दंपती नरेला में किराए के मकान में रहते थे। महिला लगभग दो माह की गर्भवती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ के दौरान उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है।