फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   how to decrease the impact on lockdown on schools

स्कूलों पर लॉकडाउन के प्रभाव को कैसे किया जाए कम

Mon, 27 Jul 2020 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
how to decrease the impact on lockdown on schools
नई दिल्ली। कोविड-19 के कारण मार्च से स्कूल बंद है, बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। लॉकडाउन का काफी प्रभाव स्कूलों पर भी पड़ा है, इस कारण स्कूलों के समक्ष कई चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं। ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों पर लॉकडाउन के प्रभाव को कम करने व उनकी चुनौतियों के समाधान के लिए प्रयास शुरू किए हैैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने स्कूलों के लिए एक ऑनलाइन सर्वे शुरू किया है। इस सर्वे के माध्यम से स्कूलों से विभिन्न तरह के प्रश्न पूछे गए हैं। खासकर यह कि उनके यहां शिक्षक कितने डिजिटली साक्षर हैं। स्कूलों को सर्वे में पूछे गए सवालों के जवाब 31 जुलाई तक देने होंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई के अनुसार कोविड-19 महामारी के कारण बदली हुई शैक्षिक परिस्थितियों मेें स्कूल कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। शिक्षा में उभर रही इन चुनौतियों का सामना करने में स्कूल कितने सक्षम है और इसके लिए की जाने वाली तैयारी पर उनकी राय का अध्ययन करने के लिए यह सर्वे शुरू किया गया है। यह सर्वे स्कूलों पर लॉकडाउन के बाद लचीली नीतियों का विश्लेषण करने का एक प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर लॉकडाउन और पोस्ट लॉकडाउन के दौरान स्कूलों को शैक्षिक गतिविधियां जारी करने में आई चुनौतियों को इस सर्वे से समझा जा सकेगा। सर्वे के संबंध में स्कूलों को गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है जिसमें पूछे गए प्रश्नों के जवाब स्कूलों को देने हैं।

स्कूलों को कहा गया है कि पूूछे गए सभी प्रश्न चुनौतियों के समाधान के लिए उचित नीतियां तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। लिहाजा स्कूल पूरी ईमानदारी से इनके जवाब दें। बोर्ड ने साफ किया है कि स्कूलों की व्यक्तिगत पहचान को गोपनीय रखा जाएगा और सर्वेक्षण परिणामों का उपयोग केवल शैक्षणिक व प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed