फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Homeopathy involved in defeating corona infection

कोरोना संक्रमण को हराने में जुटा होम्योपैथी और एलोपैथी

Thu, 03 Sep 2020 01:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Homeopathy involved in defeating corona infection
होम्योपैथी

कोरोना महामारी के इस दौर में जहां आयुर्वेद और एलोपैथी दोनों ही चिकित्सा पद्घतियों के जरिये देश में मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं, होम्योपैथी चिकित्सा भी किसी से कम नहीं है। हालांकि इसके लिए बेहतर ज्ञान और अनुभव की आवश्यकता होती है। यह कहना है देश के जाने माने होम्योपैथी विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. कल्याण बनर्जी का। इनका कहना है कि भले ही दिल्ली सहित देश भर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हों लेकिन संक्रमण की क्षमता कम हुई है। 80 फीसदी तक मरीज बिना या हलके लक्षणों वाले मिल रहे हैं। अगर इन मरीजों को एक व्यवस्थित देखभाल और चिकित्सीय निगरानी मिलती है तो हम काफी हद तक कोरोना की जंग जीतने में कामयाब हो सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना के बिना व हल्के लक्षण वाले कोरोना संक्रमित मरीज होम्योपैथी चिकित्सा के जरिये भी स्वस्थ हो रहे हैं। इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) पर जोर देते हुए देशी खान पान और दवाओं के जरिये मरीजों में काफी बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं। चूंकि यह संक्रमण दुनिया में एकदम नया है। इसलिए अब तक बहुत ज्यादा जानकारी और कामयाबी किसी को प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में डॉ. बनर्जी ने कहा, मैंने अपने 40 वर्ष से भी ज्यादा के अनुभव में ऐसा संक्रमण पहले कभी नहीं देखा। शुरुआत में इसे लेकर बहुत ज्यादा पैनिक स्थिति थी लेकिन अब काफी कुछ समझ आ चुका है। मुझे नहीं लगता कि यह संक्रमण जल्द ही जाने वाला है। इससे बचाव के लिए एक मात्र उपाय रोग प्रतिरोधक क्षमता को स्वस्थ बनाए रखना है। ऐसा करने से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। भारत सरकार भी आयुर्वेद, होम्योपैथी व अन्य चिकित्सा पद्घतियों के जरिये दिशा निर्देश जारी कर चुकी हैं। उनका सही पालन करके बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर फ्लू कोरोना वायरस नहीं
डॉ. बनर्जी का कहना है कि हर फ्लू कोरोना वायरस नहीं होता है। इसलिए लोगों को पैनिक नहीं होना चाहिए। इस वक्त मौसम में बदलाव है। मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया का सीजन भी है। इसलिए लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वे और भी ज्यादा सावधान रहें।


खुद को न होने दें कमजोर
महामारी का वक्त काफी जटिल होता है। इसमें कई तरह की चुनौतियों से न सिर्फ सरकार बल्कि लोगों को भी गुजरना होता है। यह कहते हुए डॉ. बनर्जी ने लोगों से अपील की है कि खुद को कभी कमजोर न होने दें। अभी कोरोना काल है लेकिन अगर इम्युनिटी पर हर व्यक्ति ध्यान देता है तो बाकी तकलीफों से भी बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed