{"_id":"61361ba08ebc3e61d730cbb1","slug":"home-guard-hangs-in-pandav-nagar-police-station-death-ashram-news-noi603020557","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडव नगर थाने में होमगार्ड ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडव नगर थाने में होमगार्ड ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली स्थित पांडव नगर थाने में दिल्ली होमगार्ड के जवान ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त बृजलाल (46) के रूप में हुई है। उसका शव थाने की दूसरी मंजिल स्थित एक कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने थाना प्रभारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। वहीं सूत्रों का दावा है कि बृजलाल के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें थाना प्रभारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे थे।
सोमवार सुबह बृजलाल ड्यूटी पर थाने आया था। जिसके कुछ देर बाद उसने फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। थाने के बाकी पुलिस कर्मियों से पूछताछ करने के अलावा सीसीटीवी फुटेज से भी जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से गांव नेगपुर, खुर्जा, बुलंदशहर का रहने वाला बृजलाल पिछले करीब 15-16 साल से किराए के मकान में मयूर विहार की राजबीर कालोनी, ए-ब्लॉक, गली नंबर-4 में रहता था। परिवार में पत्नी किरण के अलावा तीन बेटियां नेहा, निशा, नीतू और एक 10 साल का बेटा चाहत है। बृजलाल करीब पांच साल से पांडव नगर थाने में तैनात था।
विज्ञापन
बृजलाल के भतीजे कुलदीप ने बताया कि छह-सात माह से वह परेशान थे। हमेशा आरोप लगाते थे कि नया थाना प्रभारी उनसे गाली-गलौज करने के अलावा हमेशा डांटता रहता है। सीसीटीवी में सोमवार को वह 8.05 बजे थाने में प्रवेश करते दिख रहे हैं। करीब 10.17 बजे थाने के एक जवान ने दूसरी मंजिल स्थित कमरे में बृजलाल को पंखे से लटके देखा। थाने के सूत्रों का दावा है कि सोमवार को ड्यूटी पर आने के बाद भी उसे डांटा गया था।