फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   highest rainfall recorded in delhi on friday in last 11 years

गर्मी के तेवर ढीले: दिल्ली में पिछले 11 सालों में हुई सबसे अधिक बारिश, अगले 24 घंटे रिमझिम बारिश का रहेगा दौर

Fri, 30 Jul 2021 08:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Jul 2021 08:47 PM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लगातार बारिश होने की वजह से विभाग ने दो अगस्त तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।  

विज्ञापन
highest rainfall recorded in delhi on friday in last 11 years
दिल्ली में हुई रिकॉर्ड बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली की बारिश ने शुक्रवार को नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 24 घंटों के भीतर 72 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो पिछले 11 सालों में सबसे अधिक है। इससे पहले वर्ष 2011 में शून्य व 2013 में अधिकतम 28.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे अधिक 62 मिमी बारिश दिल्ली के लोदी रोड मानक केंद्र पर हुई है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी पिछले 11 सालों में सबसे कम रहा है। अगले 24 घंटों में भी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई थी। सुबह से सूरज ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया था। इस कारण तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर तक बादलों ने दिल्ली को घेर लिया और गर्मी के तेवर ढीले कर दिए। शाम तक दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। सुबह नौ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 42.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।  
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 32 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 98 से लेकर 79 फीसदी रहा। इस वजह से बारिश थमने पर उमस का अहसास बना रहा। दिल्ली के पालम में 33.3, लोदी रोड में 32.2, रिज इलाके में 30.5, गुरुग्राम में 30.7, नोएडा में 34.4 और मयूर विहार में 32.2  डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लगातार बारिश होने की वजह से विभाग ने दो अगस्त तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।  

शाम साढ़े पांच बजे तक इतनी हुई बारिश
लोदी रोड 62 मिमी
रिज 21 मिमी
पालम 14 मिमी
आया नगर 1.7 मिमी
गुरुग्राम 2.4 मिमी


दिल्ली से साफ रही एनसीआर की हवा
लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार हुआ है। इस कड़ी में शुक्रवार को एनसीआर के शहरों की हवा दिल्ली से भी बेहतर दर्ज हुई। अगले तीन दिनों तक वायु गुणवत्ता में बदलाव की संभावना नहीं है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 76 रहा। एनसीआर में सबसे साफ हवा गाजियाबाद (50) और ग्रेटर नोएडा(45) रही। इसके अलावा फरीदाबाद में 52, गुरुग्राम में 66 और नोएडा में 66 एक्यूआइ रहा। 


सफर इंडिया के मुताबिक, बारिश की वजह से हवा में सुधार जारी है। अगले तीन दिनों तक वायु गुणवत्ता साफ से लेकर संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 59 व पीएम 2.5 का स्तर 29 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed