फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   High discussions between members on Second day of Delhi assembly monsoon session

Delhi assembly: मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, सदन में पक्ष विपक्ष के बीच तीखी बहस

Tue, 05 Jul 2022 05:08 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 05 Jul 2022 05:08 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय मानसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। सुबह 11 बजे से शुरू हुई सदन की कार्यवाही में आज भी पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने हिस्सा लिया और कई मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
High discussions between members on Second day of Delhi assembly monsoon session
दिल्ली विधानसभा में आप विधायकों का प्रदर्शन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय मानसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। सुबह 11 बजे से शुरू हुई सदन की कार्यवाही में आज भी पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने हिस्सा लिया और कई मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किए गए डीटीसी के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर आम आदमी पार्टी के दो विधायकों का नाम लिए जाने का सदन में कड़ा विरोध हुआ। इस दौरान आप विधायकों ने भाजपा और सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस वजह से कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


10 मिनट बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष की ओर से इस मुद्दे पर चर्चा कराने के निर्णय को विपक्ष ने चुनौती दी। विपक्ष ने कहा कि चर्चा न कराने का निर्णय सदन के नियम के तहत गलत है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष और सत्तापक्ष ने निर्णय को सही ठहराया। काफी देर तक तर्क वितर्क के बाद विपक्ष शांत नहीं हुआ। लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के सभी सदस्य को मार्शल से बाहर निकलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के सभी सातों लोकसभा सांसदों व भाजपा के सभी 8 विधायकों की ओर से लिखे गए तमाम पत्रों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने भी लोगों के तबादले और नियुक्ति करने संबंधी पत्र लिखे होंगे लिहाजा आम आदमी पार्टी के विधायकों की तरह उनके खिलाफ भी कार्रवाई की पहल होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed