फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   high court warns delhi government supply should not be affected due to taking over of plants

'सेठ एयर' को नियंत्रण में लेने से ऑक्सीजन आपूर्ति में बाधा न आए : हाईकोर्ट

Thu, 29 Apr 2021 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
high court warns delhi government supply should not be affected due to taking over of plants
नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार द्वारा पलवल स्थित सेठ एयर ऑक्सीजन प्लांट को अपने नियंत्रण में लेने संबंधी अदालत के आदेश से हरियाणा की ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उक्त प्लांट से दिल्ली के अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है। अदालत ने हाल ही में सेठ एयर प्लांट में कथित गड़बड़ी के आरोप पर दिल्ली सरकार को उक्त प्लांट को नियंत्रण में लेने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की खंडपीठ ने यह निर्देश गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल द्वारा दायर आवेदन का निपटारा करते हुए दिया। आवेदन में उच्च न्यायालय से 27 अप्रैल के उस आदेश को स्पष्ट करने का अनुरोध किया था, जिसमें दिल्ली सरकार को पलवल स्थित ‘सेठ एयर’ का नियंत्रण अपने हाथों में लेने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि हम यह स्पष्ट करते हैं कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों द्वारा सेठ एयर का नियंत्रण अपने हाथों में लिए जाने के निर्देश का हरियाणा को होने वाली आपूर्ति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम के एक अस्पताल के वकील ने कहा कि उन्होंने हरियाणा में स्थित अस्पताल को आवंटन के आधार पर सेठ एयर से होने वाली आपूर्ति के संबंध में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी लेकिन उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष अपनी बात रखने को कहा गया है।
सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि इस रिफिलर प्लांट से हरियाणा और दिल्ली के लिए क्रमश: 21 और 38.5 मीट्रिक टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन का आवंटन किया जाता है। ऑक्सीजन संकट सहित दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति की निगरानी कर रही पीठ ने 27 अप्रैल को दिल्ली सरकार को निर्देश दिया था कि वह यहां अस्पतालों को गैस की आपूर्ति नहीं करने और संभवत: उसे ब्लैक मार्केट में बेचने के लिए ऑक्सीजन रिफिलर सेठ एयर के प्लांट को अपने कब्जे में ले ले।

प्लांट प्रबंधक ने दावा किया था कि वह कई अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लाई करने के लिए तैयार हैं। वहीं संस्थानों का कहना था कि उन्होंने किसी और आपूर्तिकर्ता से इसकी व्यवस्था की है। वहीं दिल्ली सरकार उन्हें उन अस्पतालों का ब्योरा नहीं भेज रही है, जहां उन्हें सप्लाई करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed